बेटी के पढाने से दो परिवार शिक्षित होते हैं -राज्यपाल

जयपुर, 27 नवम्बर2019 राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा की बेटियों को आगे बढाना जरूरी है। बेटियों को शिक्षा दिलाना आवश्यक है। बेटी के पढाने से दो परिवार शिक्षित होते हैं। गांवों में बेटियों की प्रतिभा अनेक बार छिपी रह जाती है। अब बेटियों को अपनी प्रतिभा निखारने के स्वर्णिम अवसर उपलब्ध हो जायेंगे। नृत्य शाला के आरम्भ होने से बेटियां गीत, संगीत, नृत्य जैसे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को उजागर कर सकेंगी। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है। सांस्कृतिक क्षेत्र का विकास बहुत जरूरी है। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं को आगे बढाने में नृत्यशाला महत्वपूर्ण मंच बन सकेगी, ऎसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
राज्यपाल बधुवार को मथुरा के मांठ स्थित श्री ब्रज आदर्श कन्या विद्यालय, में नवनिर्मित विशाल नृत्यशाला के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री ब्रज आदर्श कन्या विद्यालय में विशाल नृत्यशाला का राज्यपाल श्री मिश्र व सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने लाकार्पण किया।
श्री मिश्र ने कहा की गांव के विद्यालय में सांस्कृतिक क्षेत्र को बढावा देने का यह अभूतपूर्व प्रयास है। यहां हम हमारी बेटियों में छिपी गीत – संगीत की प्रतिभा को उजागर कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में  अक्सर बेटियों की प्रतिभा दबी रह जाती है। उन्हें बाहर नहीं भेजे जाने से वे अपनी प्रतिभा को विकसित नहीं कर पाती है। अब स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट स्तर की सुविधा मिलने से हमारी बेटियां आगे बढ सकेंगी।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा मानव के लिए बहुत ही आवश्यक है, शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। शिक्षा रूपी उजाले से व्यक्ति में ज्ञान आता है। महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज का पढा लिखा व्यक्ति लिंग के आधार पर भेदभाव को रोकने में मदद करता है। पिछले समय में बालिका शिक्षा को कभी आवश्यक नहीं माना गया था। लेकिन समय के साथ लोगों ने बालिका के लिए शिक्षा के महत्व को महसूस किया। आज बालिकाएं शिक्षित होकर समाज में बदलाव ला रही हैं। राज्यपाल ने कहा की एक देश को पूर्ण तरीेके से विकास करने के लिए उसका सही तरीेके से लिंग अनुपात बरकरार रखना बेहद जरूरी होता है। इसी के चलते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढाओं‘‘ योजना की शुरूआत की।
        श्री मिश्र ने कहा कि एक वाक्य मेें कहें तो बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना का सबसे बडा उद्देश्य लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना व महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण का प्रयास है। इस योजना का सबसे सीधा प्रभाव कन्या भू्रण हत्या व शिशु हत्या रोकथाम पर हो रहा है। बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना से लिंग – अनुपात कम करने में काफी असर होगा। इससे कन्या भ्रूण हत्या एवं बेटे – बेटी के बीच बढते हुए भेदभाव में कमी आयेगी। बाल विवाह में कमी व बालिका शिक्षा में बढोतरी होगी। समारोह में मथुरा की सांसद श्रीमती हेमामालिनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।

About Manish Mathur