विश्व मानवाधिकार दिवस पर बाल श्रम जागरूकता अभियान शुरू

जयपुर, 10 दिसम्बर2019 श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत तीन कारवां रथों को अपने सरकारी निवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अपने उद्बबोधन में श्री जूूली ने कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी बच्चों का मौलिक अधिकार है। प्रत्येक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस पूनित कार्य में हम सभी को सहयोग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों वश बाल श्रम कर रहे है बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए आने वाली कठिनाइयों का समाधान कर स्कूलों से जोड़ने को लिए सभी को मिल -जुलकर प्रयास करने होंगे।
उन्होंने बताया कि विश्व मानवाधिकार दिवस पर बाल श्रम जागरूकता अभियान 10 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक चलाया जायेगा। अभियान को तीन भागों में बांटा जाकर निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार बाल श्रम बहुतायत वाले क्षेत्रों में अभियान की गतिविधियों के बारे में जागरूकता के माध्यम से जनमानस में संदेश पहुॅचाया जायेगा।
अतिरिक्त श्रम आयुक्त श्री चन्द्र भान सिंह राठौड़ ने बताया कि श्रम विभाग, यूनिसेफ एवं जी.सी.सी.आर सी.एस. के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मानवाधिकार दिवस पर संचालित बाल श्रम जागरूकता अभियान के दौरान कारवां रथ शहर के शास्त्री नगर, जालूपुरा, बनी पार्क, गुर्जर की थडी, विद्याधर नगर, भट्ठा बस्ती, झोटवाड़ा, पालडी मीणा, जगतपुरा, सांगानेर औद्योगिक क्षेत्र कानोता, आर्दश नगर बगराना, इदगाह, पहाडगंज, ईट भट्टा, दिल्ली रोड़ और कूकस के आसपास क्षेत्र में सघन अभियान चलायेगा।
इस अवसर पर संयुक्त श्रम आयुक्त श्री धर्मपाल सिंह, यूनिसेफ के बाल संरक्षण विशेषज्ञ श्री संजय निराला, सलाहकार श्री धर्मेन्द्र कुमार फ्रीडम संस्था के श्री रविकुमार जी.सी.सी.आर के सी.ई.ओ अजय कुमार शैलेन्द्र सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Manish Mathur