जयपुर, 2 अप्रेल। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर पाली जिले के बाली तहसील के नाना राजस्व ग्राम से लगते मजरों एवं ढ़ाणियों को नया राजस्व ग्राम रामपुरा बनाया है। अब इस नवीन राजस्व ग्राम का क्षेतर््फल 192.99 हैक्टेयर होगा।
संयुक्त शासन सचिव (राजस्व) श्री विष्णु कुमार गोपाल ने बताया कि नवीन ग्राम के गठन से प्रभावित मूल एवं नवीन राजस्व ग्रामों के अभिलेखों का अलग – अलग संधारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मूल राजस्व ग्रामों एवं नवीन राजस्व ग्रामों की अलग- अलग जमाबंदी, खसरा नम्बर एवं नक्शे तथा अभिलेखों के परिशोधन कार्य के लिए जिला कलक्टर, पाली को अधिकृत किया गया है।
पत्रिका जगत Positive Journalism