छोटी काशी बनी ‘जनकपुरी’ मनाया माता जानकी का जन्मोत्सव

जयपुर 13 मई 2019 छोटी काशी के राम मंदिरों में जनक नंदनी माता जानकी का जन्मोत्सव सोमवार को  रवि योग के शुभ संयोग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के राम मंदिरों में जानकी जी के जन्मोत्सव पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए। गलता तीर्थ स्थित सीतारामजी के मंदिर में पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य के सान्निध्य में सुबह मंत्रोच्चार के साथ माता जानकी का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवा कर सहस्त्र अर्चना की गई। 108 नामों से तुलसी अर्चना की गई। जानकी माता के तीन स्वरूपों के होते दर्शनगलता तीर्थ स्थित सीतारामजी के मंदिर में सीताजी के तीन अलग- अलग सुन्दर स्वरूपों के दर्शन करने को मिलते है। इन स्वरूपों के दर्शनों व अपना मनोरथ पूर्ण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त यहां पूजा- अर्चना और अभिषेक के लिए आते है। मंदिर में जानकी माता भगवान राम के साथ अलग स्वरूपों में में विराजमान है। स्वरूप स्वयंवर,वनवास और राज्यभिषेक  तीन अलग- अलग छवियों के है।
 51 हवाई गर्जना के साथ हुई संध्या आरती वहीं चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री रामचंद्रजी में महंत राधेश्याम तिवाड़ी के सान्निध्य में सुबह 11 बजे माता जानकी का पंचामृत अभिषेक व औषधीय द्रव्यों से स्नान करवाया गया। इसके बाद माता जानकी का राजशाही जामे आद से शृंगार किया गया। दोपहर 2 बजे जानकी जी की जन्म आरती की गई। भक्तों को पंजीरी पंचामृत प्रसाद वितरित किया गया।  शाम को 51 हवाई गर्जना के साथ संध्या आरती की गई।  इस दौरान ठाकुरजी को शीतल व्यंजनों व ऋतु फल अर्पित किए गए। भक्त समाज सुनयना रानी गोद खिलावे प्यारी जानकी…, आज महामंगल मिथलापुर, घर-घर बाजत बधाई री…, जैसे पदों से बधाई गान किया गया। आदर्श नगर स्थित राम मंदिरए रामलक्ष्मण आश्रम, सार्थक मानव कुष्ठाश्रम स्थित राम मंदिर सहित सभी मंदिरों में जानकी माता का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना के साथ सीता माता की पूजा अर्चना की।
शहर में हुए कई समाजों के सामूहिक विवाह समारोह वहीं जानकी नमवी का स्वयं सिद्व अबूझ सावा होने से शहर में शादियों व मांगलिक कार्यों की भी धूम रही।  सेवा भारती की ओर से रामजानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन अंबाबाड़ी के आदर्श विद्या मंदिर में हुआ। इसमें सर्वसमाज के 42 जोडे दाम्पत्य बंधन में बंधें। इसी प्रकार मां जानकी सामूहित विवाह समिति की ओर से वैश्य, ब्राहाण, स्वर्णकार जाति के 15 जोड़ो का परिग्रहण संस्कार विद्यााधर नगर स्टेडियम में सुबह 9 बजे से हुआ।

About Manish Mathur