राजधानी में दो महिलाओं से दुष्कर्म

जयपुर 15 मई 2019  राजधानी के ब्रह्मपुरी एवं मालवीय नगर में दो महिलाओं से दुष्कर्म के माने आये है। जिसमे ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।
थानाधिकारी भारत सिंह राठौर ने बताया कि 24 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया कि वह गोटा-पत्ती लगाने का काम करती है। गलता गेट इलाके में रहने वाले शमशाद (34) से वह बनाने के लिए माल लेती है। करीब दो वर्ष पूर्व शमशाद माल लेने के बहाने घर में जबरदस्ती घुसा और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर शमशाद ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि पूरी बिरादरी में उसे बदनाम कर देगा। जिसके बाद वह लगातार डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दो तीन दिन पहले वह उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर कनक घाटी स्थित एक जगह ले गया और वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो शमशाद ने मारपीट कर दी। जिसके बाद वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।  ममका दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया।
पड़ौसी युवक ने हरियाणा में ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म मालवीय नगर थाने में एक 24 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है कि वह इलाके में किराए से पति बच्चों के साथ रहती है। उसके पड़ौस में हरियाणा निवासी आजाद भी किराए से कमरा लेकर रहता है। इस वजह से दोनों की आपस में जान-पहचान है। करीब 6 दिन पहले आजाद झांसा देकर उसे हरियाणा ले गया और दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब वह वापिस लौटी तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
काम के रूपए मांगे तो की अश्लील हरकते उधर  शास्त्रीनगर थाने में महाराष्ट्र निवासी 22 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया कि वह और उसका पति कैटरिंग का कार्य करते है। 14 जनवरी को परिचित ने जयपुर में राजा नाम के व्यक्ति के पास कैटरिंग का काम करने के लिए भेजा था। वह पति के साथ यहां आई और 1 फरबरी से 14  फरबरी तक राजा के पास काम किया। राजा ने उसकी 1500 और पति की 900 रूपए प्रतिदिन की दिहाड़ी लगाईं। इस दौरान उसकी तबियत खराब हो गए तो वह वापिस महाराष्ट्र पति के साथ चली गई। इसके बाद वह अपने और पति के काम के रूपए लेने यहाँ आई तो राजा आनाकानी करने लगा। वह अन्य लड़कियों के साथ एक रूम में रहती थी इस दौरान राजा उसके बगल में आकर सो जाता और कहता कि पैसे चाहिए तो शारीरिक सम्बन्ध बनाने पड़ेंगे। एकबार पति के साथ रूपए मांगने पहुंची तो उसने शरीर से छेड़छाड़ की तो थाने जाकर मामला दर्ज कराया।
जांच-अधिकारी एसआई प्रभु सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज जांच की जा रही है। वहीं जल्दी मामले का खुलासा कर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

About Manish Mathur