राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात

जयपुर 24 जून 2019 राज्यपाल श्री कल्याण सिंह से सोमवार को यहां राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने मुलाकात की। दल में आठ महिलाएं और चौदह पुरूष सहित बाईस अधिकारी शामिल थे। राज्यपाल ने अधिकारियाें से परिचय लिया और उनको दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में पूछा।
राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने कहा कि वर्दी की पवित्रता को बनाये रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। राज्यपाल ने कहा कि आप सभी युवा है। जन भावना के अनुसार ईमानदारी से कार्य करना। उन्हाेंने कहा कि लोगों के विश्वास पर खरे उतरने तथा किसी बेगुनाह को सजा नही मिले, ऎसे प्रयास करने की आवश्यकता है।

About y2ks