टाटा पावर ने 30,000 किलो नाशवान सब्जियों और फलों को मंडियों में पहुंचाया

Edit-Rashmi Sharma

जयपुर 22 अप्रैल 2020 टाटा पावर ने महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों की मदद करना वर्तमान समय में भी जारी रखा है। कोविड-19 की वजह से देश भर में चल रहे लॉकडाउन में जमशेदपुर और झारखंड के किसानों ने उगायी हुई सब्जियां और फल मंडियों तक पहुंचाने का काम टाटा पावर द्वारा किया जा रहा है। टाटा पावर ने अपनी सहयोगी एजेंसी आइडेंट (एआईडीएनटी) इस सामाजिक कल्याण संगठन की सहायता से 30,000 किलो सब्जियां और खरबूजें जमशेदपुर और धनबादरांची इन नजदीकी जिलों में स्थानीय मंडियों और हाट तक पहुंचाने में मदद की है। इससे खैरभोनीडोमजुरीनूतनडीहखाकारीपारा गावों के किसानों को राहत मिली है।

 कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से किसानों की स्थिति बिकट हो चुकी है। यातायात सेवाओं पर निर्बंधों ने खेतों में उगायी गयी सब्जियां और फल मंडियों में पहुंचाने में कई मुश्किलें आ रही हैं। इस स्थिति को मद्देनजर रखते हुए टाटा पावर ने स्थानीय प्रशासन की मदद से इन उत्पादों को मंडियों और हाट में पहुंचाया है। इस तरह से टाटा पावर ने लोगों के रोजगार को जारी रखने में मदद की हैसाथ ही स्थानीय बाजार की मांगें और आपूर्ति जरूरतों को भी पूरा किया है।

 इस पहल के बारे में टाटा पावर के सीईओ और एमडी श्री प्रवीर सिन्हा ने बतायाआज हम सब एक अभूतपूर्वअसाधारण विपदा का सामना कर रहे हैं।  आज के दौर में एकसाथ मिलकर एक-दूसरे की मदद करना बहुत जरुरी है। इस क्षेत्र के किसानों का रोजगार जारी रहे इसलिए उनकी मदद करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। हमें जैसे संभव होता है उस तरह से हम उनकी मदद करते रहेंगे।”

 स्थानीय जनता को पर्यावरण के अनुकूल जीवन जीने में मदद करने के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं को निर्माण करके सक्षम करने और चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए टाटा पावर ने मदद की है। जरुरी चीजों की आपूर्ति करना आवश्यक है यह समझते हुए टाटा पावर कंपनी ने तुरंत मदद कीजिससे किसानों का रोजगार जारी रहा और लोगों को जरुरी चीजें भी मिलती रही।

About y2ks