मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा दिल्ली से जयपुर जाते समय ठहरे बहरोड़

Edit-Swadesh Kapil

बहरोड (अलवर) 1 सितंबर 2020 – ।मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा सोमवार को दिल्ली से जयपुर जाते समय दोपहर के समय अल्पाहार के लिए एनएच 48 पर स्थित ग्रांड हीरा होटल बहरोड़ में रुके।आयुक्त निजी कार्य से फैमिली के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे।इस दौरान जिले के उच्च अधिकारी व स्थानीय अधिकारीयों सहित पुलिस जाप्ता होटल में रहा।इसमें जिला कलेक्टर आनन्दी,अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम,भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी,कोटपूतली एडीएम सत्यवीर यादव,बहरोड़ एसडीएम सन्तोष मीणा,नीमराणा एसडीएम योगेश देवल,बहरोड़ तहसीलदार रोहिताश पारीक,नीमराणा तहसीलदार रमेश जोशी,बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह शेखावत,नीमराणा पुलिस उपाधीक्षक लोकेश मीणा,बहरोड़ एसएचओ विनोद सांखला व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Manish Mathur