प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद सरकार फेल

Editor-Dinesh Bhardwaj
जयपुर, 06 अक्टूबर 2020- प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म, गैंग रेप एवं दलितों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के आह्वान पर पार्टी के सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ मजबूती के साथ ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन कर कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे।
राजधानी जयपुर में डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन्स फाटक पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया, सोई हुई गहलोत सरकार को जगाने के लिये जमकर नारेबाजी की। डॉ. पूनियां ने मुंह पर काला मास्क लगाकर भी गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
 इस दौरान डॉ. पूनियां के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिविल लाइन्स की तरफ आगे बढ़े तो फाटक पर पुलिस ने रोक लिया, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। डॉ. पूनियां को पुलिस गिरफ्तार कर ले जाने लगी तो कार्यकर्ता गाड़ी के आगे लेट गये, घंटेभर तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।  पुलिस डॉ. पूनियां को गिरफ्तार कर अशोक नगर थाने लेकर गई।
डॉ. सतीश पूनियां ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि, राजस्थान अपराधों की राजधानी बन गया है, कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार सो रही है, सारी संवेदनाएं खो चुकी हैं, विगत 20 महीनों के कांग्रेस शासन में 4 लाख 35 हजार मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें 11 हजार 200 मुकदमे हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, छेड़छाड़, यौन शोषण से संबंधित हैं। दुष्कर्म के मामलों में विगत वर्ष के मुकाबले 33% की बढ़ोतरी हुई है, चिंताजनक यह है कि दलित अत्याचार 14.8% घटित हुए हैं, बांसवाड़ा, सिरोही,भरतपुर, बसेड़ी, अलवर, टोंक, तिजारा, अजमेर, बारां, चूरू, सीकर, जालौर, आमेर, लोहावट (जोधपुर), इन स्थानों पर विगत दिनों दुष्कर्म एवं गैंगरेप की वारदातें हुईं हैं, जिनसे प्रदेश शर्मसार हुआ।
डॉ. पूनियां ने कहा कि, राजस्थान शांत प्रदेश था और आज अपराधों की दृष्टि से सर्वाधिक अपराधग्रस्त प्रदेशों में शामिल हो गया है। यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए शर्मनाक है, इससे प्रदेश कलंकित हो रहा है। प्रदेशभर में सभी जिला केंद्रों पर अपने आप को गिरफ्तारी के लिए प्रस्तुत कर “हल्ला बोला” और गहलोत सरकार को जगाया।
उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो कि प्रदेश के गृह मंत्री भी हैं, वह देश के नेता बनने की बात करते हैं, लेकिन राजस्थान की इन घटनाओं पर मौन क्यों हैं, ऐसी घटनाओं के कारण राजस्थान देश में शर्मसार हुआ है, वहीं अपराधियों के हौसले बढ़े हैं, आम जनता भयाक्रांत हैं। लचर और कमजोर कांग्रेस सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है, ऐसे में कांग्रेस की गहलोत सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
डॉ. पूनियां ने प्रदेश भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि, अराजक सरकार के विरूद्ध मुखरता से आवाज़ बुलंद की, सोई हुई सरकार को जगाने के लिए यह तो आगाज़ है, कोरोना के बाद पीडिताओं, किसानों,बेरोजगारों के हक के लिए सरकार को जयपुर में फिर घेरेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के साथ हल्ला बोल प्रदर्शन में जयपुर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र यादव, सांसद महंत बाबा बालकनाथ, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर देहात उत्तर अध्यक्ष एवं विधायक रामलाल शर्मा, जयपुर देहात दक्षिण अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, विधायक कालीचरण सराफ, निर्मल कुमावत, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, मोहनलाल गुप्ता, राजपाल शेखावत, कैलाश वर्मा,  प्रदेश पैनलिस्ट लक्ष्मीकांत भारद्वाज, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, नीरज  जैन, आनंद शर्मा, रीतेन्द्र परिहार, गौरव यादव, अंकित चेची इत्यादि भी मौजूद रहे।

About Manish Mathur