अमेजन फैशन से फेस्टिव सीज़न के लिए खरीदिए ये खास प्रोडक्ट्स

Editor-Rashmi Sharma

जयपुर 16 अक्टूबर 2020
नवरात्रि के साथ त्योहारों का आगाज़ हो जाता है। यह त्योहार पूरे देश में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। इस साल, आप त्योहारों के सीजन में अपनी ड्रेसिंग से समझौता किए बिना अपने घर के सुकून में उत्सव मना सकते हैं! वास्तव में, अपने भीतर के शॉपिंग के शौक को बाहर लाने और कुछ नए फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स का पता लगाने का यह एक अच्छा समय है। इनके साथ आप उत्सव के दौरान अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

हम आपके लिए कुछ खास ट्रेंड चुनकर लाए हैं।

महिलाओं के लिए स्टाइल्स

 ब्लॉक प्रिंट अनारकली: खूबसूरत और महिलाओं के लिए खास, अनारकली एक बेहतरीन देसी पोशाक है। मिरर, स्टोनवर्क और ब्लॉक प्रिंटेड अनारकली के साथ उत्सव में ग्लैमर का तड़का लगाइए। अपनी अनारकली की लंबाई और प्रिंट का मज़ा उठाएं। अपने लुक को और दिलकश बनाने के लिए कॉलर्ड नेकलाइन का विकल्प भी चुन सकती हैं।

 फ्लेयर्ड प्रिंटेड स्कर्ट: लहंगा चोली के विकल्प के रूप में, रंगीन प्रिंटेड फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ महफिल की शान बन जाएं। आप आकर्षक लुक के लिए प्लेन सॉलिड कलर्ड टैंक टॉप के साथ हैवी प्रिंटेड स्कर्ट पहन सकती हैं।

 शिफॉन बांधनी दुपट्टा: नवरात्रि एक रंग बिरंगे बांधनी दुपट्टे के बिना अधूरी होती है। इस सदाबहार परिधान को एक रंग के सलवार सूट के साथ-साथ कन्ट्रास्ट कलर की लहंगा चोली के साथ भी पहना जा सकता है।

 फ्लोरल जूतियां: पारंपरिक जूतियों को कहें अलविदा और पहनें फ्लोरल जूतियां। विभिन्न पैटर्न और अलग अलग रंगों के साथ मिक्स एंड मैच करें या फिर एक जैसे रंग के साथ सादगी अपनाएं। ये जूतियां निश्चय ही आपके कदमों को रफ्तार देंगी।

 कलर्ड आई लाइनर्स: आंखें हमेशा ही फेस्टिव लुक का केंद्र होती हैं। जहां ब्लैक एक सदाबहार आई लाइनर कलर है, ऐसे में आप ग्रीन, ब्लू और गोल्ड जैसे बोल्ड कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप सिंगल स्ट्रोक के साथ उपयोग करें या एक एजी लुक पाने के लिए इसे ऊपर उठाकर शेप दें।

हाइलाइटर: हाइलाइटर के एक हल्के टच के साथ अपने चेहरे का ग्लो बढ़ाएं। इसे सही जगहों पर लगाने से आप अपने खास फीचर्स को उभार सकती हैं।

ऑक्सीडाइज्ड झुमके और सेट: यह बेमिसाल भी है और सदाबहार भी, ऑक्सीडाइज्ड आभूषण आपके नवरात्रि लुक को बेहतरीन बनाने के लिए बेहद जरूरी हैं। स्टनिंग फेस्टिव लुक पाने के लिए अपने परिधानों के साथ स्टेटमेंट सेट या इयररिंग्स या सिल्वर चूड़ियां पहनें।

 पुरुषों के लिए स्टाइल्स

लिनेन कुर्ते: एक कलफदार कुर्ता आपके शानदार लुक को और भी दिलकश बनाएगा। आप एक राजसी लुक के लिए उत्सव के रंगों जैसे रॉयल ब्लू और मस्टर्ड यलो का विकल्प चुन सकते हैं। आप अपने कुर्ते को कंट्रास्ट कलर के चूड़ीदार या धोती पैंट के साथ भी पहन सकते हैं।

प्रिंटेड नेहरू जैकेट: यह सदाबहार पोशाक शादी या घर पर पूजा के समय पहनी जा सकती है। स्टाइलिश लुक के लिए प्रिंटेड नेहरू जैकेट को प्लेन कुर्ता और धोती पैंट या चूड़ीदार पैंट के साथ पहनें।

 धोती पैंट: बेहद आरामदायक होने के साथ ही, धोती पैंट काफी स्टाइलिश दिखाई देती है। चमकीले रंग के कुर्ते के साथ यह सबसे अच्छी लगती हैं। इस त्योहारी सीज़न में, कॉटन को छोड़ कर सिल्क ब्लेंड धोती पैंट चुनें।

 पठानी मोजरी: पारंपरिक पठानी मोजरी के साथ अपने लुक में चार चांद लगाइए। ये मोजरी विभिन्न प्रकार के पैटर्न में उपलब्ध हैं। ये पारंपरिक पोशाक के साथ एकदम सही मेल खाते हैं।

स्मार्टवॉच: खूबसूरती से डिजाइन की गई स्मार्टवॉच के साथ अपने पूरे लुक को एक असाधारण छवि प्रदान करें। स्मार्टवॉच न केवल एक फिटनेस ट्रैकर के रूप में काम करती है, बल्कि यह आपकी स्टाइल के साथ भी मेल खाती है।

मस्क की खुशबू वाला परफ्यूम : अच्छा दिखने के लिए दिलकश खुशबू भी बेहद ज़रूरी है। मस्क परफ्यूम की तेज खुशबू बहुत आकर्षक लगती है। अपने लिए एक ऐसा परफ्यूम चुनें जिसकी सुगंध ज्यादा तीखी न हो।

 ग्रूमिंग एवं बियर्ड केयर किट: आपको फेस्टिवल सीजन के लिए तैयार रहने के लिए एक संपूर्ण ग्रूमिंग किट की जरूरत है। दाढ़ी बनाने से लेकर बॉडी और स्किनकेयर से जुड़े प्रोडक्ट तक, ये किट आपको हमेशा स्टाइलिश बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

About Manish Mathur