बीएन जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक जी आर खटाणा ने ध्वजारोहण किया

Editor-Sohan Lal

जयपुर 27 जनवरी 2021  – बीएन जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक जी आर खटाणा जी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की विधायक महोदय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े पुर्ण गणतंत्र देश के लिए आज का दिन सबसे बड़ा पर्व का दिन है दो सो वर्ष के सतत संघर्ष व लाखों स्वतंत्रता सेनानी की शहादत के बाद मिली आज़ादी को अक्षुण्ण रखने के लिए संविधान की आवश्यकता को देखते हुए डा भीमराव अंबेडकर के अध्यक्षता में बनी संविधान सभा ने पुर्ण लोकतंत्र व जनहितकारी संविधान बनाया और आज के ही पावन दिवस पर उसे सम्पूर्ण भारत में लागू किया गया।भारत एक मात्र ऐसा देश है जिसके लोकतंत्र को आज तक कभी ग्रहण नहीं लगा , जब भी देश पर बाहरी या संकट आतंरिक आया पुरे देश ने एकजुट उनका मुक़ाबला किया है और हमारी एकता व अखंडता ने हमें हर संकट से उबारा हैं पर आज भ्रष्टाचार, जातिवाद ,साम्प्रदायिक अवसाद संकट के रूप में उभर कर आये हमें इनसे मिलकर मुक़ाबला करना है देश या क्षेत्र उसका सर्वांगीण विकास हमारी एकता पर ही निर्भर है हमें मिलकर इस दिशा में प्रयास करने चाहिए

इससे पुर्व विधायक महोदय द्वारा राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम विधालय कुटी ,नगरपालिका परिसर बादीकुई में नगर व ब्लांक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पुरानी अनाज मंडी में व गांधी पार्क मे व राजेश पायलट भवन में भी ध्वजारोहण किया साथ ही राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी, संविधान निर्माता डा भीमराव अम्बेडकर व किसान नेता व पुर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस दौसा नगरपालिका अध्यक्ष इन्दिरा बैरवा उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंह बैरवा नगर अध्यक्ष अशोक काठ पूरनमल शर्मा पण्डित अम्बिकेश्वर शर्मा एसडीएम ओमप्रकाश गुर्जर डिप्टी एसपी नगरपालिका एईओ डॉ बनवारी लाल मीना सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

About Manish Mathur