राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित – उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

Editor- Manish Mathur
जयपुर, 29 जनवरी 2021 – उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है इसी के दृष्टिगत  शुक्रवार को 218 प्राचार्य के पदों पर वर्षो से लम्बित विभागीय पदोन्नति का कार्य सम्पन्न करवाया गया।
श्री भाटी ने बताया कि विभागीय पदोन्नति में वर्ष 2018-19 के 126 एवं 2019-20 के 92 प्राचार्य के पदों पर विभागीय पदोन्नति की गई।
उन्होंने बताया कि विभागीय पदोन्नति से राज्य के महाविद्यालयों में वर्षो से रिक्त प्राचार्य के पदों पर पदस्थापन होने से शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्यो को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर विद्यार्थी एवं महाविद्यालय हित में कार्य हो पायेंगे।
श्री भाटी ने बताया कि पूर्व में 14 अक्टूबर 2020 को वर्ष 2017-18 की प्राचार्य स्नातकोत्तर, प्राचार्य स्नातक तथा उपाचार्य पदों पर विभागीय पदों पर विभागीय पदोन्नति का कार्य भी विभाग द्वारा सम्पन्न करवाया गया था।

About Manish Mathur