क्यों जरूरी है अपने सपनो का घर बनाने से पहले नक्शा बनाना

Editor-Rashmi Sharma

जयपुर 24 जनवरी 2021  – ये बताना है मुकेश कुमार जैन सिविल इंजिनियर 9413650342 आज हर व्यक्ति अपने सपनो का घर बनाना चाहता है| जिसमे वो अपने परिवार के साथ सुकून से रह सके| हर एक चीज उसके मुताबिक हो जिससे वो उस घर में सुकून भरी पल गुजार सके| कुछ लोग कारीगर या ठेकेदार के कहे अनुसार ही बिना नक़्शे के निर्माण कर लेते है| जिस से बाद में पता चलता है की इतना बड़ा प्लाट होने पर भी मजा नहीं आया| डिजाइन सही नहीं बनी लाइट के पॉइंट सही जगह नहीं है कमरे किचन में वैंटिलेशन नहीं है खिड़किया सही जगह नहीं है| वास्तुदोष रह गए आदि| अगर निर्माण से पहले नक्शा व इंटीरियर डिजाइन बनवा लिया जाये तो आप का इंजीनियर आप को काफी सारे डिजाइन बना कर बता सकता है की आप का घर बनने से पहले कैसा दिखेगा आप अपनी मनपसंद का घर बना सकते है| जब आप को नक़्शे पर पूर्ण संतुष्टि हो जाये तभी निर्माण शरू करना चाहिए| नक्शा आज लोन लेने के लिए भविष्य में कोई परिवर्तन करने बटवारा करने खरीदने बेचने आदि में बहुत काम आता है |

About Manish Mathur