राजस्थान के अक्षत खाण्डाल ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

Editor-Dinesh Bhardwaj
जयपुर 02 फरवरी 2021  – जयपुर राजस्थान के अक्षत खांडल (23 जनवरी 2004 को पैदा हुए) ने पाई के 1,000 दशमलव स्थानों को याद कर  उलटे क्रम मे सुनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अक्षत ने इसे 14 मिनट 20 सेकंड में 8 जनवरी 2021 को सरकारी कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य और कर्मचारियों के सामने इस रिकॉर्ड को बनया था और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने आधिकारिक रिकॉर्ड के रूप में इसकी पुष्टि की। आज 2 फरवरी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, मेडल और रिकॉर्ड होल्डर कार्ड से सम्मानीत करा है। उन्होंने इस मुकाम को उन स्मृति तकनीकों की मदद से हासिल किया जो वह जानते हैं और उनका सपना इन तकनीकों को फैलाना है जो छात्रों के लिए किताबे  याद करने की प्रक्रिया को आनंदमय और आसान प्रक्रिया बना सकते हैं।

About Manish Mathur