2021 के लिए पराग ऑनर लिस्‍ट की घोषणा

Editor-Manish Mathur

जयपुर 13 फरवरी 2021 : टाटा ट्रस्ट्स की पराग इनीशिएटिव ने आज पराग ऑनर लिस्‍ट 2021 की घोषणा कर दी है। इसमें फिक्शन, नॉन फिक्शन और काव्‍य शैली में पिक्चर बुक्स, यंग रीडर्स और यंग एडल्ट्स श्रेणियों में किए जाने वाले मूल लेखन की एक विस्तृत श्रृंखला को जगह दी गई है। पराग ऑनर लिस्‍ट का यह दूसरा संस्‍करण है और यह बच्चों और युवा वयस्कों के लिए अंग्रेजी और हिंदी की उत्कृष्ट पुस्तकों का संग्रह है, जिसे टाटा ट्रस्ट्स की पराग इनीशिएटिव द्वारा पेश किया गया है।

यह सूची सालाना प्रकाशित की जाती है, जिसमें साल भर की उत्कृष्ट पुस्तकों का संग्रह होता है। बाल साहित्य के विशेषज्ञ कई दौर की समीक्षा के बाद इसे बेहद सावधानी से तैयार करते हैं। इस साल पराग को 26 भारतीय प्रकाशकों की तरफ से किताबें मिली, जिन्हें अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के बीच प्रकाशित किया गया था।

 पराग ऑनर लिस्ट का मकसद बेहतरीन गुणवत्ता वाली बाल साहित्य की पुस्तकों की सूची तक पहुंच सुनिश्चित करना है ताकि लाइब्रेरियंस, शिक्षक, अभिभावक और बच्चे इन पुस्तकों को पढ़ सकें और किसी और को इन्हें संदर्भित कर सकें।

लेखिका और अभिनेत्री सोहा अली खान ने इस सूची को लॉन्च करते हुए इस पहल पर अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने कहा, मुझे पराग ऑनर लिस्‍ट 2021 को जारी करते हुए खुशी हो रही है। जागरूक नागरिकों के निर्माण में पढ़ने की भूमिका काफी अहम है। पराग ऑनर लिस्‍ट जैसी किताबों की सूची शिक्षकों, लाइब्रेरियंस और अभिभावकों को हर साल प्रकाशित होने वाले बेहतरीन बाल पुस्तकों के बारे में जानने में मदद कर सकती है। मैं टाटा ट्रस्ट्स की पराग पहल की तरफ से जारी इस कोशिश पर उन्हें बधाई देती हूं, जिसके जरिए भारतीय प्रकाशकों, लेखकों और छाया चित्रकारों को लोकप्रियता मिलती है।

 टाटा ट्रस्ट्स की पराग इनीशिएटिव की हेड स्वाहा साहू ने कहा, पराग ऑनर लिस्‍ट 2021 में हिंदी और अंग्रेजी की 35 पुस्तकों को जगह मिली है। बाल साहित्य के विशेषज्ञों की तरफ से कई दौर की समीक्षा और सतर्कतापूर्वक किए गए जांच के बाद यह संग्रह तैयार किया गया है। पिछले साल जब पराग ऑनर लिस्‍ट की शुरुआत हुई थी तब हमें अभिभावकों, शिक्षकों और  बच्चों की तरफ से काफी उत्साहवर्द्धक प्रतिक्रिया मिली थी। हम यह उम्मीद करते हैं कि पराग ऑनर लिस्‍ट 2021 बच्चों और युवा वयस्कों के बीच बेहतरीन भारतीय पुस्तकों के बारे में जागरूकता लाएगी।

 पराग ऑनर लिस्‍ट 2021 के लिए ज्‍यूरी मेंबर और दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स में एलीमेंटरी एजुकेशन विभाग में भाषाविद प्रोफेसर डॉ. सुनीता मिश्रा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बाल साहित्य का सबसे महत्वपूर्ण आयाम बच्चों की कल्पना और उनके नजरिये से दुनिया को देखने और समझने के लिए पर्याप्त अवसरों का होना है। बाल साहित्य का मकसद सिर्फ बच्चों के लिए कहानियां बनाना नहीं, बल्कि उनके नजरिये से दुनिया और जीवन के अनुभवों को समझना है। यहां दो चीजें अहम है, पहला कि हमेशा बहुत सरल या सकारात्मक होना जरूरी नहीं है और दूसरा,  बाल साहित्य में किशोरों और युवा वयस्कों के लिए भी सामग्री होनी चाहिए।’

पराग ऑनर लिस्‍ट 2021 के लिए ज्‍यूरी मेंबर, पद्म श्री से सम्मानित और ट्वॉय इन्‍वेंटर जोकि बच्‍चों के लिए टीचिंग ऐड्स की डिजाइन करने के लिए मशहूर हैं, श्री अरविंद गुप्ता ने कहा, ‘पिछले पिछले दो दशकों में कुछ मुट्ठी भर भारतीय लेखकों ने ही देश में भारतीय बाल साहित्य के क्षितिज को विकसित करने और उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ये कहानियां युवा पाठकों से संवाद करते हुए उन्हें उनके बारे में बताती हैं, और एक बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी वातावरण में नैविगेट करने उनकी मदद करती हैं। पराग ऑनर लिस्‍ट के साथ हमारा मकसद भारत में वर्ष विशेष में बच्चों के लिए प्रकाशित उत्कृष्ट पुस्तकों का प्रदर्शन करना है। इस साल प्रतिष्ठित भारतीयों की कई अच्छी चित्रात्मक आत्मकथाएं प्रकाशित हुई हैं, जिनमें उस्ताद जाकिर हुसैन (तबला उस्ताद), श्रीनिवास रामानुजन (महान गणितज्ञ), पंडित नैन सिंह रावत (विलक्षण सर्वेयर), मिताली राज (क्रिकेटर), और सुनीता विलियम्स (प्रमुख अंतरिक्षयात्री) शामिल हैं। हमें अपने युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रख्यात लोगों की कई और चित्र आत्मकथाओं की आवश्यकता है।’

पराग ऑनर लिस्‍ट बनाने के मानदंड के हिस्‍से के तौर पर, बच्‍चों की पुस्‍तकें प्रकाशित करने वाले सभी अग्रणी प्रकाशकों से समीक्षा के लिए किताबों की शीर्षक सूची भेजने का आग्रह किया जाता है। इसके बाद किताबों को मशहूर शिक्षाविदों और पुस्तकप्रेमियों के पैनल के पास उनकी प्रतिक्रियायें एवं फीडबैक जानने के लिए भेजा जाता है। सबमिट की गई किताबों में से बेहतरीन का चयन करने के लिए व्यापक मानदंड तैयार किए गए हैं। इसके बाद ज्यूरी प्रत्येक किताब पर चर्चा करती है और फिर सर्वाधिक बेहतरीन किताब पराग ऑनर लिस्‍ट में जगह पाती है।

पराग ऑनर लिस्‍ट 2021 में जगह पाने वाली हिंदी की पुस्तकें
पुस्तक लेखक  प्रकाशक
क्या तुम हो मेरी दादी? सोनिका देशपांडे जुगनू प्रकाशन
जंगल किसका समिता उइका मुस्कान
तारिक का सूरज शशि सबलोक जुगनू प्रकाशन
मिट्टी मधु ध्रुवे मुस्कान
स्कूल में हमने सीखा और सिखाया निकिता ध्रुवे मुस्कान
चार चीटियां श्याम सुशील एकलव्य
गोदाम विनोद कुमार शुक्ल जुगनू प्रकाशन
तीस की मुर्गी बीस में संकलन एकलव्य
भूल भुलैया संकलन एकलव्य
तुम भी आना नवीन सागर जुगनू प्रकाशन
भाई तू ऐसी कविता क्यों करता है? सुशील शुक्ल जुगनू प्रकाशन
मेरा खच्चर डंडा है संकलन एकलव्य
एक चोर की चौदह रातें अरुण कमल जुगनू प्रकाशन
पहली उड़ान अमृत कुमार जुगनू प्रकाशन
हवा मिठाई अरुण कमल जुगनू प्रकाशन

पराग ऑनर लिस्‍ट 2021 में जगह बनाने वाली अंग्रेजी पुस्तकें
पुस्तक लेखक प्रकाशक
ए साड़ी फॉर अम्मी ममता नैनी तुलिका पब्लिशर्स
अम्माची इनक्रेडिबल इनवेस्टिगेशन विनायक वर्मा प्रथम बुक्स
बॉम्बे डक्स, बॉम्बे डॉक्स फ्लूउर डिसूजा प्रथम बुक्स
टेल टेल अनुष्का रविशंकर तारा बुक्स
द लड्डू कोड सक्षम अरोड़ा प्रथम बुक्स
द मिरेकल ऑन सुंदरबाग स्ट्रीट नंदिता दा कुन्ह कल्पवृक्ष
जाकिर एंड हिज तबला: धा धिन ना संध्या राव तुलिका पब्लिशर्स
फ्रेंड्स बिहाइंड वॉल्स हर्षिका उदासी पफिन बुक्स, बाय पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिय
मिनीज क्वेश्चंस नंदिनी नायर हार्परकॉलिंस पब्लिशर्स इंडिया
माय डैडी एंड द वेल जेरी पिंटो डकबिल बुक्स, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया
नादया देबस्मिता दासगुप्ता स्‍कॉलास्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
द पियानो: स्टोरी ऑफ ए फ्रेंडशिप नंदिता बासु डकबिल बुक्स बाय पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया
हू इज देयर? हंसदा सौनेंद्र शेखर डकबिल बुक्स बाय पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया
गर्ल पावर नेहा जे हीरानंदानी स्‍कॉलास्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
द स्वान कार ऑफ नाभा एंड अदर अनयूजुअल स्टोरीज फ्रॉम हिस्ट्री लाइव हिस्ट्री इंडिया हार्पर कोलिंस पब्लिशर्स इंडिया
जर्नी टू द फॉरबिडेन सिटी दीपा अग्रवाल पफिन बुक्स बाय पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा
क्वीन ऑफ अर्थ देविका रंगाचारी डकबिल बुक्स बाय पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया
कैंडिड टेल्स – इंडिया ऑन ए मोटरसायकल अदिति राव हार्परकोलिंस पब्लिशर्स इंडिया
अनअर्थ्ड – ए एनवायरमेंटल हिस्ट्री ऑफ इंडिपेंडेंट इंडिया मेघा गुप्ता पफिन बुक्स बाय पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया
फर्स्ट कथा बुक ऑफ हायकू, सेनरयू, टांका एंड हैबून कई कवि कथा

About Manish Mathur