अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के प्रधान पद के चुनाव हेतु श्री रामपाल शर्मा, सोडावास ने भरा नामांकन

आज शनिवार, दिनांक 27 नवम्बर, 2021 को अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के प्रधान पद हेतु नामांकन के अंतिम दिवस को कर्मठ व्यक्तित्व,सोम्य स्वभाव मृदुभाषी, स्वच्छ छवि, समाज के चहुंमुखी विकास के सपनों से ओतप्रोत, दानवीर एवं सबको साथ लेकर चलने के लिए कृत संकल्पित श्री रामपाल शर्मा(सोडावास-हाल निवासी बैंगलोर) ने समाज के अनेकों गणमान्य समाज बन्धुओं की उपस्थिति में अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के प्रधान पद की उम्मीद्वारी हेतु अपना नामांकन पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी श्री देवमणि शर्मा, पंचशील एनक्लेव, नई दिल्ली के समक्ष प्रस्तुत किया।

नामांकन प्रस्तुत करते समय पूर्व प्रधान श्री कैलाश बरनेला, श्री रविशंकर शर्मा, श्री संजय हर्षवाल, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान श्री सुशील कुमार, प्रदेशाध्यक्ष पश्चिम बंगाल,श्री प्रभू बरनेला, प्रदेशाध्यक्ष, मध्य प्रदेश ,श्री अमराराम चोयल, श्री घनश्याम शर्मा, श्री बी.सी.रावत, श्री मदनलाल, श्री प्रदीप शर्मा, मध्य प्रदेश, श्री लीलूराम, दिल्ली, श्री नवीन शर्मा, राजस्थान,श्री कृष्ण आसोदा, श्री सुरेन्द्र जांगिड, श्री नीरज जांगिड, श्री ओम प्रकाश जांगिड, श्री कान्ति प्रसाद टाईगर, दिल्ली, श्री नरेश जांगिड, बेैगलोर, श्री रवि जांगिड, बैंगलोर, श्री अनिल जांगिड, सी.ए., दिल्ली, श्री बलराम सीलक, इन्दोर, ओमप्रकाश जांगिड, दिल्ली, श्री गंगादीन शर्मा, दिल्ली एवं समाज के सेंकडों गणमान्य समाज बन्धु उपस्थित रहे।

About Manish Mathur