जेजेपी का रणघोष 5 को प्रदेश के 15 हजार युवा कार्यक्रम के बनेंगे साक्षी

Editor- Manish Mathur

उत्तरभारत के सबसे बड़े युवा संगठन इंसो का 2०वां स्थापना दिवस पर आएंगे हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और संस्थापक डॉ. अजय चौटाला
जयपुर। जन नायक जनता पार्टी की छात्र बिंग इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (इंशो) का 2०वां स्थापना दिवस 5 अगस्त शुक्रवार को मानसरोवर स्थित टेगोर इंटरनेशनल स्कूल के दीप स्मृति ओडिटोरियम में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि आज से 2० साल पहले दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हजारों युवा को मौजूदगी में डॉ. अजय चौटाला में इसके स्थापना की थी। आज यह युवा संगठन, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और पंजाब में सक्रिय है। वहां के हजारों नौ-जवान अपने हक-हकूक की बात इंसों के प्लेट फार्म के जरिए सरकार व समाज के समक्ष रख रहे, किसी दौर में यह युवा संगठन मरुधरा में भी सक्रिय था। अब प्रदेेश के कमेरे और गरीब वर्ग के नौजवानों की राजनैतिक नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए राज्य में इंसो वृहद स्तर युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें राजनीति में सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘रणघोष’ में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और इस संगठन के संस्थापक डॉ. अजय चौटाला के साथ फिल्मी हस्ती दीप पराग देश भक्ति से भरी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय है, प्रदेश के युवाओं को सशक्त नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। इंसो का कार्य महज देश के नौजवानों को राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही नहीं है। यह संगठन मानवता की सेवा में पूर्ण विश्वास रखता है। कमजोर और जरुरतमंद तबके के युवाओं की राजनैतिक मजबूत पृष्ठ भूमि के साथ ही संस्कारवान सेवा के बनाने के लिए यह संगठन कई समाज सेवा के कार्य भी करता है। इनमें दस हजार नेत्रदान साथ एम्स अस्पताल के चिकित्सकों की मौजूदगी में 52०० लोगों ने मरणोपरांत अंगदान करवाएं है। इसके साथ ही यह संगठन युवाओं में रक्तदान व पौधरोपण से सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों से भी युवाशक्ति को जोड़ने का कार्य करता है।
चौटाला ने कहा कि वर्ष 2०23 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जेेजेपी अहम भूमिका निभाएंगा परोक्ष और अपरोक्ष रूप से उन्होंने दावा कि इस वीरों की माटी से हमारे परिवार का चारपीढ़ी पुराना नाता है। ऐसे में यहां के आम-अवाम से वर्षो पुराना जेजेपी का सीधा नाता है। हम मन-वचन कर्म से राजस्थानवासियों की सेवा करना चाहते है।
चौटाला ने कहा कि इस महिने होने जा रहे छात्रसंघ चुनावों में भी इंसो अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा साथ ही प्रदेश में यूथ विंग की ब्लॉक स्तर तक संगठनात्मक ढ़ांचा तैयार करने का काम करेगा।

 

About Manish Mathur