ई-वेस्ट प्रबंधन पर जागरूकता पैदा करने के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय का पश्चिम और मध्य क्षेत्र का कार्यालय इंडियाटूरिज़म मुंबई ने क्रोमा स्टोर्स के साथ सहयोग किया है

जयपुर, 24 सितंबर 2022: 16 से 30 सितंबर 2022 तक भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय “स्वच्छता पखवाड़ा” मना रहा है। “स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय का पश्चिम और मध्य क्षेत्र का कार्यालय इंडियाटूरिज़म मुंबई ने भारत के मशहूर ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर और टाटा समूह का एक हिस्सा क्रोमा के साथ सहयोग किया है।

आज के दौर में जब ज़्यादा से ज़्यादा उपभोक्ता अपनी ज़िन्दगी को बेहतर बनाने के लिए नए-नए उत्पादों को खरीदकर अपग्रेड करना पसंद करते हैं, तब इंडियाटूरिज़म और क्रोमा ने जिम्मेदारीपूर्ण खपत की संस्कृति को बढ़ावा देने का मिशन शुरू किया है। ई-वेस्ट के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इंडियाटूरिज़म मुंबई टाटा समूह के एक उद्यम क्रोमा के साथ सहयोग कर रहा है। ई-वेस्ट प्रबंधन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (ई-वेस्ट) देश में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले वेस्ट के प्रकारों में से एक है। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में लगातार हो रही वृद्धि के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल काफी ज़्यादा बढ़ता जा रहा है। आजकल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में नए अपग्रेडेशन लगातार आते रहते हैं, उत्पादों के पुराने हो जाने की प्रक्रिया में तेज़ी आ गयी है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को अपने पहले वाले उत्पादों को निकालना पड़ता है, इससे सॉलिड वेस्ट में भारी मात्रा में ई-वेस्ट जमा होता रहता है। इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट को ख़ारिज कर देने में आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए और ई-वेस्ट पर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए अभिनव गतिविधियों में एक के रूप में पहली बार यह पहल चलायी जा रही है।

ई-वेस्ट प्रबंधन पर जागरूकता पैदा करने और इस समस्या की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इंडियाटूरिज़म मुंबई और क्रोमा ने हाथ मिलाए हैं। क्रोमा स्टोर्स के साथ “ई-वेस्ट कलेक्शन बॉक्सेस” कैम्पेन की सबसे बड़ी विशेषता हैं खास तौर पर डिज़ाइन किए गए इन्क्रेडिबल इंडिया और क्रोमा ब्रांडेड “ई-वेस्ट कलेक्शन” बॉक्स जिन्हें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 50 से ज़्यादा क्रोमा स्टोर्स में रखा गया है। “हेल्प अस कीप इंडिया एज़ इन्क्रेडिबल एज़ एव्हर” यानी भारत को हमेशा के लिए अतुल्य बनाए रखने में हमारी सहायता कीजिए यह टैगलाइन इन बॉक्सेस पर लिखी हुई है।

आज लोगों में अपग्रेड करने और नए डिवाइस खरीदने की इच्छा तीव्र हो गई है। हर साल जब लोग नए और अपडेटेड डिवाइस खरीदते हैं और पुराने को फेंक देते हैं, तो कोई मदद नहीं कर सकता है, तब फेंकें हुए पुराने उत्पादों का क्या करना है यह सवाल बड़ा होता जाता है। इस समस्या को हल करने में मदद करने के लिए, इंडियाटूरिज़म मुंबई और क्रोमा ने ई-वेस्ट के सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से निपटान में विशेषज्ञ जस्टडिस्पोज़ (JustDispose) के साथ साझेदारी की है। पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स के निपटान में अपने उपभोक्ताओं की मदद करना उनका लक्ष्य है। कोई भी व्यक्ति जब पर्यावरण के अनुकूल तरीके से ई-वेस्ट का निपटान करता है, तब उसके बदले में क्रोमा उस व्यक्ति के नाम पर एक पेड़ लगाता है। यह इन्क्रेडिबल इंडिया ई-वेस्ट कलेक्शन बॉक्सेस पूरे भारत भर के क्रोमा स्टोर्स में एक साल तक रखे जाएंगे।

यह गतिविधि पूरे साल भर चलेगी। ई-वेस्ट का निपटान जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से करने के बारे में जागरूकता पैदा करना और उपभोक्ताओं को बढ़ावा देना इस पहल का उद्देश्य है।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय का पश्चिम और मध्य क्षेत्र का कार्यालय इंडियाटूरिज़म मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक श्री डी वेंकटेशन ने कहा, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के स्वच्छता पखवाड़ा में ई-वेस्ट के सुरक्षित निपटान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए क्रोमा के साथ सहयोग करते हुए और इस तरह से लोगों और पृथ्वी को सबसे अधिक महत्त्व देते हुए इंडियाटूरिज़म मुंबई को बहुत ख़ुशी हो रही है।”   

सहयोग के बारे में, क्रोमा-इनफिनिटी रिटेल लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री अविजीत मित्रा ने कहा, आधुनिक भारत में बेहतर जीवनशैली के लिए गैजेट्स एक अभिन्न अंग बन गए हैं। क्रोमा में हमने ई-वेस्ट का पर्यावरण के अनुकूल तरीके से निपटान करने की ज़रूरत पर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। पर्यावरण के अनुकूल ई-वेस्ट प्रबंधन प्रोग्राम प्रस्तुत करके हमने हमारे उपभोक्ताओं की सहायता की है। “स्वच्छता पखवाड़ा” के लिए पर्यटन मंत्रालय के साथ सहयोग का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारे समर्थन को दर्शाना है। इन्क्रेडिबल इंडिया प्रोग्राम और क्रोमा के ई-वेस्ट प्रबंधन प्रोग्राम के बीच का सहयोग इस क्षेत्र में परिवर्तनकारी परिणाम किस तरह से लेकर आ सकता है यह हम दिखाना चाहते हैं।”

परियोजना का उद्घाटन क्रोमा के जुहू स्टोर में 24 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगा।

About Manish Mathur