निर्माता-निर्देशक बोकाड़िया चौथे दादा साहब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स-2022 से सम्मानित

जयपुर, 26 नवंबर।
जयपुर मूल के फिल्म निर्माता और निर्देशक के.सी. बोकाड़िया को मुंबई में गुरुवार को चौथे दादा साहब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स-2022 में अवॉर्ड देकर नवाजा गया। फिल्म सिटी में आयोजित हुई अवॉर्ड नाइट में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी, निर्माता-निर्देशकों ने हिस्सा लिया और उनकी मौजूदगी में बोकाड़िया को सम्मान से नवाजा गया।
गौरतलब है बोकाड़िया राजस्थान से नाता रखते हैं और पिछले 5 दशकों से माया नगरी में फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। इससे पहले भी उनको कई सम्मान से नवाजा जा चुका है।

50 साल में बॉलीवुड को दी 60 मूवी:
बोकाडिया को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 60 बॉलीवुड मूवी का निर्माण किया। इसमें तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती और हिंदी मूवी शामिल हैं। उनकी कुछ प्रमुख मूवी प्यार झुकता नहीं, तेरी मेहरबानियां, हम तुम्हारे सनम,आज का अर्जुन, फूल बने अंगारे, लाल बादशाह हैं और अब तेरी मेहरबानी-2 ला रहे हैं। एक मूवी अनुपम खेर, अनु कपूर, महिमा चौधरी, मनोज जोशी और रणवीर शौरी के साथ दी सिग्नेचर बना रहे हैं।

About Manish Mathur