एयर इंडिया में शुरू हुआ सेल: देश के भीतर हवाई यात्रा पर पाइए आकर्षक डिस्काउंट

राष्ट्रीय, 27 जनवरी 2023:  एयर इंडिया ने एक आकर्षक पहल शुरू की है। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एयर इंडिया के पूरे डोमेस्टिक नेटवर्क में भारी छूट दी जा रही है।

आज सुबह से शुरू हो चुकी यह ऑफर 23 जनवरी 2023 तक चलेगी। एयर इंडिया के सभी बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर और एयर इंडिया के अधिकृत ट्रेवल एजेंट्स के पास भी इस सेल का लाभ उठाया जा सकता है। डिस्काउंटेड टिकट इकोनॉमी क्लास के होंगे और फरवरी से 30 सितंबर 2023 के बीच भारत में पूरे डोमेस्टिक नेटवर्क में यात्रा के लिए लागू होंगे।

बहुत ही कमसिर्फ 1705 रुपयों के वन-वे शुल्क से लेकर देश के भीतर 49 से ज़्यादा जगहों के टिकटों पर यह छूट दी जा रही है। परिवार के साथ छुट्टी पर जाना हो या काम के लिए यात्रा करनी होएयर इंडिया के विशाल डोमेस्टिक नेटवर्क में भारी छूट का लाभ उठाया जा सकता है।

एयर इंडिया के डोमेस्टिक नेटवर्क में कुछ वन-वे डिस्काउंटेड टिकटों की कीमतें इस प्रकार हैं:

सेक्टर सभी समावेशी शुल्क (भारतीय रुपयों में)
दिल्ली से मुंबई 5075
चेन्नई से दिल्ली 5895
बेंगलुरु से मुंबई 2319
दिल्ली से उदयपुर 3680
दिल्ली से गोवा 5656
दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर 8690
दिल्ली से श्रीनगर 3730
अहमदाबाद से मुंबई 1806
गोवा से मुंबई 2830
दीमापुर से गुवाहाटी 1783

 

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.airindia.in पर लॉग ऑन करें या हमारे कॉल सेंटर से संपर्क करें –  1860 233 1407

About Manish Mathur