एसीसी ने थोंडेभावी, जामुल और टिकरिया इकाइयों में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हासिल किए तीन एनएससीआई पुरस्कार

मुंबई, 11 अप्रैल 2023- अडानी सीमेंट की निर्माण और सामग्री कंपनी और अडानी ग्रुप की एक इकाई एसीसी लिमिटेड को नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया (एनएससीआई) द्वारा तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। कंपनी को यह पुरस्कार व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा (ओएचएस) में  उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए गए हैं। 17 मार्च 2023 को आयोजित 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन और एक्सपो SHE CON-2023 में कंपनी को यह पुरस्कार प्रदान किए गए।

कंपनी को अपने कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा में सर्वाेत्तम प्रथाओं को लागू करने और उद्योग में बेहतर नेतृत्व का प्रदर्शन करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए मान्यता दी गई है। कर्नाटक में कंपनी की थोंडेभावी इकाई को थर्ड लेवल सेफ्टी अवार्ड ‘सुरक्षा पुरस्कार’ मिला। कंपनी को व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (ओएसएच) को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक कांस्य ट्रॉफी के साथ ‘सुरक्षा पुरस्कार’ प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ में जामुल इकाई ने अपने कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए फोर्थ लेवल का सेफ्टी अवार्ड ‘प्रशंसा पत्र’ प्राप्त किया। सफल सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए उत्तर प्रदेश में टिकरिया इकाई को मान्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

श्री अजय कपूर, सीईओ, सीमेंट बिजनेस ने कहा, ‘‘हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और बेहतरी सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के लिए एनएससीआई द्वारा तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित होने पर गर्वित महसूस कर रहे हैं। हमें इस बात की खुशी है कि हमारे प्रयासों को उच्च स्तर पर मान्यता प्रदान की गई है। हम इतना ही कहना चाहते हैं कि व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जोर देने के साथ, हमारे पास एक मजबूत सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली भी है।’’

एनएससीआई पुरस्कार अपने कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण बनाने में कंपनी के प्रयासों और उद्योग में व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता का ही एक मजबूत प्रमाण है।

About Manish Mathur