अंबुजा मनोविकास केंद्र ने पंजाब राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता उमंग 2023 में लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की

मुंबई, 13 जून, 2023- अदाणी समूह की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनीअंबुजा सीमेंट्स ने गर्व से घोषणा की है कि उसके सहयोगी संगठन अंबुजा मनोविकास केंद्र के छात्रों ने पंजाब राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता – उमंग 2023 में लगातार पांचवीं बार लगातार पांचवीं बार चैंपियनशिप जीती है। रोपड़पंजाब में स्थित अंबुजा मनोविकास केंद्र बौद्धिक रूप से दिव्यांग लोगांे के लिए एक अग्रणी संस्थान है।

स्पेशल ओलंपिक भारतपंजाब द्वारा आशादीप वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा में बौद्धिक रूप से अक्षम छात्रों और विशेष शिक्षकों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतिष्ठित पंजाब राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता उमंग 2023 के 5वें संस्करण में पंजाब भर के 22 विशेष स्कूलों के लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया। अंबुजा मनोविकास केंद्र ने असाधारण क्षमताओं और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करने वाले 19 सदस्यों की टीम को इस स्पर्धा के लिए भेजा थाजिसमें 13 छात्र और 6 शिक्षक शामिल थे। इस टीम ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में अपने उल्लेखनीय कौशल का प्रदर्शन कियालोगों की अपेक्षाओं को पार किया और प्रतिष्ठित ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी हासिल की।

अंबुजा मनोविकास केंद्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन के जरिये अधिकांश श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया और उच्चतम स्कोर अर्जित करते हुए अपनी अच्छी-खासी जीत के लिए एक मजबूत रास्ता तैयार किया। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों ने न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिभा को उजागर कियाबल्कि उनके समर्पित शिक्षकों द्वारा प्रदान की गई अटूट प्रतिबद्धता और मार्गदर्शन को भी रेखांकित कियाजिन्होंने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंबुजा मनोविकास केंद्र बौद्धिक रूप से दिव्यांग 134 से अधिक बच्चों की देखभाल करता है। यह केंद्र ऐसे बच्चों की विशिष्ट विकासात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप एक पोषण वातावरण प्रदान करने के लिए जाना जाता है। अनुकूलित शिक्षाचिकित्सा और अटूट समर्पण के संयोजन के माध्यम सेअंबुजा मनोविकास केंद्र की टीम लगातार उत्कृष्टता और दृढ़ता का प्रदर्शन करती आई है।

सीमेंट बिजनेस के सीईओ श्री अजय कपूर ने कहा, ‘‘पंजाब राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता – उमंग 2023 में अंबुजा मनोविकास केंद्र की जीत छात्रों की असाधारण प्रतिभा और उनकी अदम्य भावना का एक अनूठा उदाहरण है। हमें उनकी उपलब्धियों और उनके शिक्षकों के समर्पण पर बहुत गर्व हैजिन्होंने देखभाल और करुणा के साथ उनकी क्षमताओं को और विकसित किया है।’’

उमंग 2023 में अंबुजा की निरंतर सफलता बौद्धिक रूप से दिव्यांग लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से आकार देने में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाती है।

About Manish Mathur