Red priority

वी अपने पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए पेश करते हैं ‘वी प्रायोरिटी’ सर्विस

मुंबई, 13 सितम्बर, 2023: जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने अपने पोस्टपेड उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए नई सर्विस ‘वी प्रायोरिटी’ का लॉन्च किया है। चुनिंदा सर्कल्स में किए गए एक पायलट के परिणामों के आधार पर इस नई सर्विस का लॉन्च किया गया है।

वी प्रायोरिटी कई विशेष फीचर्स एवं परफोर्मेन्स के साथ उपभोक्ताओं को बेजोड़ एवं संतोषजनक अनुभव प्रदान करेगी। वी के पोस्टपेड उपभोक्ता जिनके पास रु 699 या अधिक का रेंटल प्लान और 4 का फैमिली प्लान है, वे इस प्रायोरिटी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इसे वरिष्ठ नागरिकों एवं वी के लॉन्ग टर्म उपभोक्ताओं के लिए 10 साल या इससे अधिक अवधि के लिए विस्तारित भी किया गया है।

वी के यूज़र्स, वी प्रायोरिटी मेंबर्स के रूप में कई विशेष फायदों का लाभ उठा सकेंगे, जैसे
ऽ 24/7 प्रीमियम कॉल सेंटर सर्विस का डायरेक्ट एक्सेस, जहां वे आईवीआर के बिना ही कॉल सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। उनकी कॉल सीधे सीनियर कस्टमर सपोर्ट एक्ज़क्टिव के द्वारा ली जाएगी, इस तरह उन्हें सहज एवं सुगम सेवाओं का लाभ मिलेगा।
ऽ ज़ीरो वेटिंगः जैसा कि नाम से पता चलता है वी के यूज़र, वी स्टोर पर भी प्रायोरिटी सर्विस का लाभ उठा सकेंगे, इस तरह उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी होगा।
ऽ बिल का आसान भुगतान तथा वी ऐप पर बेहतर यूज़र इंटरफेस के साथ बेहतर अनुभव- पर्सनलाइज़्ड बर्थडे और एनीवर्सरी ग्रीटिंग्स तथा प्रीमियम ऑन-बोर्डिंग।

नई वी प्रायोरिटी सर्विस पर बात करते हुए अभिजीत किशोर, सीओओ, वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘ हमें गर्व है कि हम अपने उपभोक्ताओं के बड़े एवं विशेष सेगमेन्ट के लिए विशेष सेवाएं लेकर आए हैं, जिनका हमारे ब्राण्ड और नेटवर्क के साथ लम्बा रिश्ता है। वी प्रायोरिटी का लॉन्च हमारे पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए सेवाओं को और बेहतर बनाएगा, जिससे वे अपने आप को खास एवं सशक्त महसूस कर सकेंगे। हमारे प्रायोरिटी उपभोक्ता, हमारे लिए अनूठी कम्युनिटी है, पिछले सालों के दौरान हमारी एक्सक्लुज़िव प्रोडक्ट्स और बेजोड़ सर्विसेज़ के चलते वे हमारे साथ जुड़े हुए हैं। एक कंपनी के रूप में हम उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करना चाहते हैं तथा वी प्रायोरिटी इसी दिशा में हमारा एक और कदम है।’’

वी प्रायोरिटी सर्विस पहले से नौ सर्कल्स मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा, तमिलनाडु और आन्ध्र प्रदेश में उपलब्ध है और जल्द ही देश भर में उपलब्ध होगी।

वी देश में सर्वश्रेष्ठ वैल्यू पोस्टपेड प्लान्स लेकर आता है। इस नई सर्विस के साथ वी ने अपने पोस्टपेड उपभोक्ताओं को और भी बेहतर कस्टमर सर्विस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। वी मैक्स प्लान ज़्यादा डेटा, ज़्यादा नियन्त्रण, ज़्यादा सुविधा और बेजोड़ कंटेंट पेशकश के साथ आज के डिजिटल दौर में मोबाइल उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा करते हैं। वी मैक्स प्लान्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें: https://www.myvi.in/postpaid/vi-postpaid-plans

वी प्रायोरिटी का लॉन्च उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की दिशा में वी का एक और कदम है, जो वैल्यू, केयर एवं पर्सनलाइज़ेशन का बेजोड़ संयोजन है।

About Manish Mathur