राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कोअज्ञात लोगो ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया

जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी और उनके गनमैन को श्याम नगर थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को गोली मार दी गई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुखदेव सिंह और गनमैन को मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फायरिंग की इस घटना के बाद शहर भर के पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं।

जिस जगह पर गोली मारी गई है वहां पर सर्च शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर श्याम नगर इलाके में गोगामेडी के घर के नजदीक ही उन पर हमला हुआ है।

फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर डाली गई तो वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल के लिए आने लगे। लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है।

About Manish Mathur