42वें स्थापना दिवस – गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर एवं मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को याद किया।

जयपुर, 10 जून | कलावृत्त संस्था द्वारा आज प्रातः राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के भूतपूर्व प्राचार्य, एवं ललित कला अकादमी के पूर्व सचिव एवं कलावृत्त संस्था के संस्थापक कलागुरू डॉ. सुमहेन्द्र द्वारा सृजित एवं स्थापित गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राष्ट्रगान कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय मनीष पारीक जी, कलाकारों, कलाविद्यार्थियों एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

कलावृत्त के अध्यक्ष संदीप सुमहेन्द्र ने बताया कि रविन्द्र मंच परिसर में यह प्रतिमा कलावृत और त्रिमूर्ति संस्था के सौजन्य से 9 जून 1982 को स्थापित की गई थी। तथा राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवचरण माथुर जी ने विधिवत लोकार्पण किया था।

आयोजन में वरिष्ठ चित्रकार समंदर सिंह जी खांगारोत, रविन्द्र मंच प्रबंधक प्रियंका राठौड़, कलावृत्त अध्यक्ष संदीप सुमहेन्द्र, रंगरीत संस्था के रामू रामदेव, मूर्तिकार महावीर भारती, बीजेपी संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ चंद्रदीप हाडा के साथ ही हमीर सिंह राठौड़, अरुण जोशी, सुभाष भार्गव, अनिल पारिक, वीरेन्द्र बन्नू, राजकुमार चौहान, सावित्री शर्मा, प्रियंका सुखानी, मीनाक्षी भारती, ममता देवड़ा, संत कुमार, लालचन्द केवलिया, रवि कुमार शर्मा, आसाराम मेघवाल उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के अंत में कलावृत्त के सचिव दिगंत शर्मा ने सभी अतिथियों और कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संदीप सुमहेन्द्र
अध्यक्ष, कलावृत्त
9414037374
9414066866

About Manish Mathur