जेईई मेन 2026 सेशन 1 परिणाम में एलन जयपुर का शानदार प्रदर्शन

जयपुर, 18 -02-2026: एलन करियर इंस्टीट्यूट, जयपुर ने एक बार फिर जेईई मेन 2026 सेशन 1 के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा तैयारी में अपनी अग्रणी भूमिका को साबित किया है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 के परिणामों में एलन जयपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। जयपुर सिटी टॉपर एलन जयपुर से है, वहीं राष्ट्रीय जनरल- ईडब्ल्यूएस श्रेणी का टॉपर भी जयपुर से रहा। जयपुर टॉप 10 सूची में से 9 विद्यार्थी एलन जयपुर के हैं, जो संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त 6 विद्यार्थियों ने 99.99 पर्सेंटाइल एवं उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 23 विद्यार्थियों ने 99.90 पर्सेंटाइल एवं उससे अधिक अंक हासिल कर संस्थान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह उल्लेखनीय उपलब्धि एलन की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रणाली, सुव्यवस्थित तैयारी पद्धति और विद्यार्थी-केंद्रित मार्गदर्शन का प्रमाण है।

अरुण जैन, जयपुर सेंटर हेड एवं राजस्थान जोनल हेड ने कहा: “हमें जेईई मेन 2026 सेशन 1 के परिणामों में अपने विद्यार्थियों के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अत्यंत गर्व है। सिटी टॉपर और राष्ट्रीय जनरल- ईडब्ल्यूएस टॉपर देने की उपलब्धि हमारे सशक्त शैक्षणिक तंत्र, अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन प्रणाली और नियमित प्रदर्शन मूल्यांकन का प्रतिफल है। हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों और शिक्षकों के अटूट सहयोग का प्रमाण है।”

जेईई मेन 2026 सेशन 1 के परिणामों में जयपुर टॉप 10 सूची में एलन जयपुर के 9 विद्यार्थियों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। श्रेष्ठ जसोरिया ने 99.9992442 पर्सेंटाइल के साथ जयपुर सिटी टॉपर बनकर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रखर शर्मा ने 99.9992111 पर्सेंटाइल के साथ दूसरा, लक्षित सिनसिनवार ने 99.9977325 पर्सेंटाइल के साथ तीसरा, भव्य गर्ग ने 99.9976559 पर्सेंटाइल के साथ चौथा तथा दक्ष सेहरा ने 99.993862 पर्सेंटाइल के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त कोविद सिंघल ने 99.9932577 पर्सेंटाइल के साथ छठा, रुचित अग्रवाल ने 99.9886624 पर्सेंटाइल के साथ सातवां, चयनिका मंडल ने 99.9823532 पर्सेंटाइल के साथ आठवां तथा मोहित मालीवाल ने 99.9797732 पर्सेंटाइल के साथ नौवां स्थान प्राप्त कर एलन जयपुर की शैक्षणिक उत्कृष्टता को पुनः सिद्ध किया।

About Manish Mathur