JEE Mains Result Out 2026 :इस बार के रिजल्ट ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है. जहा दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने ऑल इंडिया लेवल पर टॉप किया है, वहीं राजस्थान के छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में अपनी धाक जमाई है.
जेईई मेन 2026 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है. अब छात्र अपना स्कोर कार्ड Joint Entrance Examination की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट जारी होने के कुछ घंटे पहले ही एजेंसी ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी, जिसमें 9 सवालों को ड्रॉप कर दिया गया है. यानी इन सवालों के नंबर सभी को दिए गए हैं.
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर लिस्ट में पहला स्थान पाया है. श्रेयस की इस सफलता से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है. लेकिन श्रेयस अकेले नहीं हैं, इस बार देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 12 होनहारों ने 100 पर्सेंटाइल में जगह बनाकर परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है.
100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 12 छात्रों की लिस्ट
- श्रेयस मिश्रा – दिल्ली (एनसीटी)
- नरेंद्रबाबूगरी माहिथ- आंध्र प्रदेश
- शुभम कुमार- बिहार
- कबीर छिल्लर-राजस्थान
- चिरंजीब कर-राजस्थान
- भावेश पात्रा – ओडिशा
- अनय जैन- हरियाणा
- अर्णव गौतम-राजस्थान
- पासला मोहिथ-आंध्र प्रदेश
- माधव विरादिया-महाराष्ट्र
- पुरोहित निमय-गुजरात
- विवान शरद माहिश्वरी-तेलांगना
पत्रिका जगत Positive Journalism