जयपुर 15 फरवरी 2026 -आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की याद में व्रत, रात्रि जागरण और चार प्रहर पूजन किए जाते हैं. इस दिन व्यतीपात योग, सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं.
15 फरवरी यानी आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी शुभ रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह हुआ था. साल भर में 12 शिवरात्रियां आती हैं, लेकिन महाशिवरात्रि को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और चारों पहर भगवान शिव का विशेष पूजन करते हैं.
पत्रिका जगत Positive Journalism