Rajasthan Budget 2026: वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में पेश कर रहीं बजट, कहा-‘41.93 प्रतिशत बढ़ा अर्थव्यवस्था का अनुमानित आकार

जयपुर, 11 फरवरी, 2026 वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में बजट पेश कर रहीं है. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि 41.93 प्रतिशत बढ़ा अर्थव्यवस्था का अनुमानित आकार है. 2025-26 में 2 लाख 2 हजार 349 तक प्रति व्यक्ति आय पहुंचेगी.  वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया.  सेवा, समर्पण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी. हमारी सरकार ने गेंहू की MSP पर 150 रु. प्रति क्विंटल बोनस दिया. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने शायरी के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा है.लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया. विकसित राजस्थान के लिए हमने 10 संकल्प लिए थे. अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार ने काम किया.

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमार ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजस्थान की जनता की औसतम सालाना इनकम दो लाख रुपये प्रति व्यक्ति पार करने का लक्ष्य है.

पेयजल ऑपरेशन के लिए 3000 पदों पर भर्ती

जल सुरक्षा और अनुकूलता के लिए आईटी का उपयोग करते हुए समयबद्ध जलापूर्ति योजनाओं की विभिन्न गतिविधियों के डिजिटल प्रबंधन और रखरखाव के लिए एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग लागू की जाएगी. आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने और पाइप पेयजल ऑपरेशन के समुचित मेनटेनेंस के लिए पिछले साल 1050 अधिकारी/कर्मचारी के संविधा काडर पर तैनाती की गई थी. इस साल इसमें वृद्धि करते हुए 3000 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आम जन के विकास का होगा बजट: 
वित्त मंत्री दीया कुमारी का बजट भाषण शुरू हो गया. बजट से पूर्व दीया कुमारी ने समावेशी बजट होने का भरोसा दिलाया था. खुद दीया कुमारी के पास वित्त, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, महिला एवं बाल विकास और बाल अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी है, ऐसे में इन विभागों से जुड़ी योजनाओं को लेकर प्रदेश की जनता खास उम्मीद कर रही है. इससे पहले उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी विधानसभा पहुंची. बजट से पहले कहा कि समावेशी बजट होगा. आम जन के विकास का बजट होगा. सुबह 11 बजे विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगी. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्य के बजट पर कहा कि विकसित राजस्थान के लिए, राजस्थान के संपूर्ण विकास के लिए, राजस्थान की जनता के लिए यह बजट है. समावेशी बजट, बहुत अच्छा बजट होगा. बहुत अच्छा बजट होगा, बहुत सारी नई चीज़ों की भी हम घोषणा करेंगे. बजट से पहले डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मीडिया से मुखातिब होते हुए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आप कुछ देर में ही देखेंगे, प्रदेश का बजट बहुत शानदार होगा.

जेके लोन में हो सकती है IPD की घोषणा:
राजस्थान विधानसभा में आज बजट पेश होगा. उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश करेंगी. बजट की कॉपियां विधानसभा पहुंची. बजट से हेल्थ सेक्टर को उम्मीदें है. राजस्थान में बच्चों के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल के विस्तार की उम्मीद है. मरीजों के दबाव के बीच अस्पताल में पार्किंग और भवन की बड़ी दिक्कत है. ऐसे में राजधानी के अन्य अस्पतालों की तर्ज पर जेके लोन में IPD की घोषणा हो सकती है. इसके अलावा RUHS के बेहतर संचालन के लिए इंसेंटिव की घोषणा भी उम्मीद है. प्रदेशभर में ट्रोमा सेंटर स्ट्रेंथनिंग को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है. आरयूएचएस के बेहतर संचालन के लिए भी बड़ी घोषणा की उम्मीद है.

About Manish Mathur