राजस्थान की प्रियंका शर्मा मध्य क्षेत्र सीनियर वीमेन टीम की कोच नियुक्त

जयपुर 21 फरवरी 2026 , बीसीसीआई की राष्ट्रिय सीनियर वीमेन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान सीनियर वीमेन टीम की कोच प्रियंका शर्मा को आगामी मार्च माह में बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली वीमेन सीनियर जोनल ट्रॉफी में भाग लेने वाली मध्य क्षेत्र टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मध्य क्षेत्र सीनियर वीमेन टीम में राजस्थान  की सोनल कलाल , संगीता कुमावत , सुमीन मीणा का चयन मध्य क्षेत्र सीनियर वीमेन चयन कमेटी ने किया , राजस्थान की सुमित्रा जाट का चयन टीम में सुरक्षित खिलाडी के रूप में किया है।
मध्य क्षेत्र सीनियर चयन कमेटी मीटिंग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व गंगोत्री चौहान ने किया।

About Manish Mathur