विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन, 4500 से अधिक लोगो ने लिया भाग

जयपुर 22 फरवरी 2026 नारायण विहार स्थित क्षेत्र में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन अत्यंत सफल एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 4500 से अधिक श्रद्धालुओं एवं समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना तथा सांस्कृतिक जागरण को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें लगभग 1500 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कलश यात्रा नारायण विहार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों — असरपुरा, श्रृंगारपुरा एवं गणतपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से निकलकर सम्मेलन स्थल तक पहुँची। महिलाओं की अनुशासित एवं श्रद्धापूर्ण भागीदारी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सम्मेलन में संतों का विशेष आशीर्वचन प्राप्त हुआ। पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेशवर श्री मनोहर दास जी महाराज (चिन्ताहरण काले हनुमान जी मंदिर वाले) ने अपने उद्बोधन में धर्म, संस्कार एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।

साथ ही दिनेश मणिरत्नम, प्रांत व्यवस्था प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बौद्धिक भी प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने समाज संगठन, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में सभी जाति, वर्ग एवं समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे सामाजिक समरसता और एकता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ। आयोजन समिति एवं समाज बंधुओं के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।
आयोजकों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समाज का सहयोग अपेक्षित किया।

About Manish Mathur