जयपुर 01 फरवरी 2026 श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर नारायण विहार मानसरोवर, जयपुर में चतुर्थ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज मंदिर प्रागण से 5 किलोमीटर में होकर कलश यात्रा निकाली गई। जिस में 151 कलश लेकर महिलाओ ने नाचते गाते और बजाते हुए बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा में लगभग पांच सौ से भी अधिक लोगो ने हिस्सा लिया। यह धार्मिक आयोजन 1 फरवरी 2026 (रविवार) से 7 फरवरी 2026 (शनिवार) तक प्रतिदिन आयोजित होगा।
पंडित विजय कुमार शर्मा ने बताया की कथा का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। कथा स्थल श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर, भाकर पैराडाइज के सामने, नारायण विहार, मानसरोवर, जयपुर है। कथा के समापन उपरांत 8 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक भंडारा पंगत प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर कथा वाचक श्री लव खुश पाठक जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन वाले) अपने मधुर वाणी एवं संगीतमय शैली से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
इस धार्मिक आयोजन का आयोजन श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर भक्तगण द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजन में पंडित श्री विजय कुमार शर्मा की विशेष भूमिका रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
पत्रिका जगत Positive Journalism