अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में उत्साहपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन

जयपुर, 11 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर में महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और साहस को सम्मान देने के लिए विभिन्न उत्साहपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विशेष गतिविधियों के माध्यम से महिला कर्मचारियों और आगंतुकों के साथ इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए “बैंग द हैमर चैलेंज” जैसी रोमांचक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही क्रिएटिव नेल आर्ट एक्टिविटी ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया और प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर केक कटिंग सेरेमनी भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम में फोर्टिस की महिला स्टाफ ने पारंपरिक एथनिक परिधान पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव और सम्मान की भावना और भी प्रबल हो गई।

डॉ मनीष कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के योगदान, उनकी मेहनत और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा। अस्पताल ने इस अवसर पर सभी महिलाओं के योगदान को सराहा और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद किया।

About Manish Mathur