जयपुर 27 मार्च 2026 मैं अभी-अभी ह्यूस्टन में हुए CERAWeek से लौटा हूँ, जो तेल और गैस क्षेत्र का एक प्रमुख वैश्विक सम्मेलन है। वहाँ जो देखा, उससे मुझे पूरा विश्वास है कि भारत अपनी ऊर्जा की ज़रूरतों को पूरा कर सकता है, अगर हम वही दृष्टिकोन अपनाएँ जो अमेरिका में देखने को मिलता है।
ऑपरेट करने की पूरी स्वतंत्रता और आधुनिक तकनीक – यही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस conference में India की भी बहुत अच्छी presence थी। हमारे oil और gas sector के लगभग सभी प्रमुख लोग वहाँ थे। मेरा मानना है कि CERAWeek जैसा एक बड़ा मंच भारत में भी होना चाहिए, ताकि दुनिया हमारे देश की क्षमता और सरकार की खुली सोच को और करीब से समझ सके।
इन चुनौतीपूर्ण समय में, हमारे प्रधानमंत्री ने अपने वैश्विक संबंधों के माध्यम से मज़बूत नेतृत्व दिखाया है। उनकी सोच प्रगतिशील है, व्यवसाय को बढ़ावा देने वाली है, और तकनीक-आधारित विकास पर केंद्रित है। आज दुनिया में कहीं भी कोई नई चीज़ विकसित होती है, तो उसमें भारत की छाप ज़रूर दिखाई देती है।
Vedanta के Cairn के साथ हम भी America आए हैं, एक तरह से shopping bag लेकर, services, drilling और technology में 5 billion dollars खर्च करने के इरादे से। यहाँ जो सबसे अलग दिखता है, वह है सोच और आगे बढ़कर काम करने की इच्छा।
भविष्य उन्हीं का है जो कदम उठाते हैं। और हम तैयार हैं।
आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
पत्रिका जगत Positive Journalism