जयपुर 01 मई 2019 राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने श्रम दिवस (एक मई) पर श्रमिक भाइयों और बहिनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि श्रमिक देश के नवनिर्माण एवं विकास की आधारशिला रखते हैं। राज्यपाल ने श्रमिकों का आह्वान किया कि वे अपने अथक मेहनत और लगन से देश और प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अपनी रचनात्मक भागीदारी निभायें।
राज्यपाल ने इस मौके पर सभी श्रमिकों की खुशहाली की कामना की है।
पत्रिका जगत Positive Journalism