विराट हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी को, महासम्मेलन से पूर्व 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे महाविशाल वाहन रैली निकाली जाएगी

जयपुर 14 फरवरी 2026 । शहर में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से विराट हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह का माहौल है।

महासम्मेलन से पूर्व 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे महाविशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली का प्रारंभ 200 फीट रोड स्थित कलर्स स्कूल, कोटेचा बिल्डिंग के सामने, नारायण विहार, मानसरोवर, जयपुर से होगा।

आयोजकों के अनुसार रैली में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, युवा एवं सामाजिक संगठन भाग लेंगे। रैली के माध्यम से समाज में एकता, संस्कृति और राष्ट्र भावना का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन से भी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने की अपील की गई है।

महासम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और शहर भर में व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रैली और महासम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया है।

About Manish Mathur