सावन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक हॉस्टल सुविधा, नए सत्र के प्रवेश शुरू

अजमेर 23 फरवरी 2026। पुष्कर रोड स्थित सावन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सुव्यवस्थित एवं आधुनिक हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अजमेर जिले सहित ब्यावर, किशनगढ़, अराई, मसूदा, केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, बीकानेर, बाड़मेर, टोंक, भरतपुर आदि क्षेत्रों के साथ-साथ दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और नेपाल जैसे सुदूर स्थानों से भी विद्यार्थी यहां प्रवेश लेकर अध्ययन कर रहे हैं।

संस्था निदेशक हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब दूरस्थ या अत्यधिक महंगे हॉस्टलों में जाने की आवश्यकता नहीं है। सामान्य शुल्क में उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। हॉस्टल में म्यूजिक क्लासेस, जिम, स्विमिंग पूल, इनडोर–आउटडोर गेम्स, पिक्चर हॉल, फिजिक्स–केमिस्ट्री एवं कंप्यूटर लैब, एसी और नॉन-एसी बेडरूम तथा सात्विक एवं शुद्ध भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है। सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि “बच्चों को केवल पाला नहीं जाता, बल्कि उनकी समग्र परवरिश की जाती है।” सुबह से रात तक विद्यार्थियों की दिनचर्या पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उनकी शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझकर मार्गदर्शन दिया जाता है। हिंदी और अंग्रेजी ग्रामर, रीडिंग एवं राइटिंग स्किल्स पर विशेष फोकस रखा जाता है, जो सावन हॉस्टल को अन्य संस्थानों से अलग पहचान देता है।

सह-निर्देशिका आकांक्षा शर्मा एवं प्रबंधक धर्मेंद्र गौड़ ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के 10वीं कक्षा में लगभग 55% अंक होते हैं, वे 12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं। परिणामों में 30 से 35 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है।

हॉस्टल प्रबंधक अमित गौड़ ने बताया कि विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। नियमित हेयर कटिंग, नेल कटिंग, दैनिक स्नान तथा बेडशीट एवं पिलो कवर हर तीसरे दिन बदलने और धुलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

संस्था की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि अन्य किसी हॉस्टल में प्रवेश लेने से पहले सावन स्कूल हॉस्टल का अवश्य अवलोकन करें।

नए शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहा है। हॉस्टल प्रवेश “पहले आए, पहले पाएं” के आधार पर दिए जा रहे हैं। प्रवेश के इच्छुक अभिभावक 15 मार्च 2026 से पहले संपर्क कर सकते हैं।

About Manish Mathur