जयपुर, 03 अप्रैल 2026: महज 27 वर्ष की आयु में जयपुर के युवा उद्यमी रोहित बंसल राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहन और ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2021 से वे ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
रोहित बंसल इजीकॉन बिल्ड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं निदेशक हैं। यह कंपनी ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सिविल कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े टर्नकी प्रोजेक्ट्स पर कार्य करती है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता के साथ भविष्य की निर्माण परियोजनाओं को आगे बढ़ाना है।
इसके अलावा उनकी कंपनी इजीकैब मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिक कैब सेवाओं के माध्यम से स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा दे रही है। यह कंपनी शून्य-उत्सर्जन परिवहन मॉडल के जरिए शहरों में कार्बन उत्सर्जन कम करने और राजस्थान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।
रोहित बंसल की एक और पहल इजीउपर सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड है, जो ईवी क्षेत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट पर केंद्रित है। यह कंपनी स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम, ऊर्जा-कुशल ईवी एक्सेसरीज़ और स्वदेशी तकनीक के विकास पर काम कर रही है।
अपने कार्यकाल के दौरान रोहित बंसल ने कई बड़ी कंपनियों और संस्थानों के साथ भी कार्य किया है, जिनमें फोरटम , महिंद्रा राइज ,लार्सन और टर्बो ,जिओ बीपी ,चार्जज़ोन, भारतीय रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण शामिल हैं।
ईवी चार्जिंग इंस्टॉलेशन, फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग में उनके अनुभव ने उन्हें भारत के ईवी बाजार की चुनौतियों और संभावनाओं को समझने में मदद की है।
रोहित बंसल का मानना है कि राजस्थान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार और सरकारी नीतियों के प्रभावी समन्वय से ही संभव है। उनका लक्ष्य राजस्थान को किफायती ईवी चार्जिंग सुविधाओं से सशक्त बनाना है। इसी दिशा में वे वर्ष 2026 तक 50 डीसी फास्ट चार्जर स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं, ताकि राज्य में स्वच्छ परिवहन, हरित ऊर्जा और स्वदेशी ईवी तकनीक के विकास को नई गति मिल सके।
पत्रिका जगत Positive Journalism