जयपुर, 03 अप्रैल 2026 राजस्थान विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग की स्थापना की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में छात्रा पूजा और लोकेन्द्र सिंह की भूख हड़ताल आज 5वें दिन में प्रवेश कर चुकी है।
पिछले 5 दिनों से दोनों छात्र अपने अधिकारों और मातृभाषा के सम्मान के लिए बिना अन्न के बैठे हैं। लगातार भूख हड़ताल के चलते उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक होती जा रही है, बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
आंदोलनरत छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही राजस्थानी विभाग की स्थापना को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
साथ ही छात्रों ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
पत्रिका जगत Positive Journalism