विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

जयपुर 05  मई 2019 करणी विहार थाना पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।
पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपित पंकज (34) खेतड़ी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ उसी के गांव की 26 वर्षीय विवाहिता ने 28 अप्रैल को मामला दर्ज कराया कि वह थाना इलाके में पति के साथ किराए से रह रही है। कुछ दिन पहले पंकज गांव से आया था तो वह घर पर अकेली थी तो उसने चाय बनाकर पिलाई। इस दौरान पंकज  ने अंदर से दरवाजे की कुण्डी लगा ली और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

About Manish Mathur