सत्य, पवित्रता और दया का धारण ही धर्म: कैलाश मानव नारायण सेवा संस्थान

उदयपुर, 1 मई 2019 जीवन में व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक विचार रखने चाहिए, सकारात्मक सोच के कारण व्यक्ति के जीवन में सुख आनंद व समृद्धि की वृद्धि होती है।

यह बात नारायण सेवा संस्थान के बडी स्थित सेवा महातीर्थ में ‘श्रीराम-कृष्ण अवतार कथा्’ एवं अपनों से अपनी बात में बुधवार को व्यासपीठ से कैलाश मानव ने कही। उन्होंने कहा कि जीवन में नकारात्मक सोच न रखे और दीन दुखियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहें। जीवन की सफलता के लिए सद्विचार महत्वपूर्ण हैं। सत्य, पवित्रता, दया और दान को जीवन में धारण करना ही धर्म हैं। धर्म ही अंतिम यात्रा में जीव के साथ जाता हैं। मनुष्य को किसी परिस्थिति में धर्म के मार्ग को नहीं छोड़ना चाहिए। धर्म ही एक ऐसा मार्ग है, जो आपको संसार की समस्त समस्याओं का समाधान देगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर हुआ। संचालन महिम जैन ने किया।

About Manish Mathur