टाटा पावर ने अपने कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए मनाया ‘कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस’

Edit-Rashmi Sharma

जयपुर 28 अप्रैल, 2020 देश में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया मेंसरकारोंआवश्यक सेवाओं को प्रदान करने वाले व्यवसायोंउनके कर्मचारियों और पुरे समाज को इस वैश्विक महामारी का सामना करने में कई बाधाएं आ रही हैं। काम की जगह पर पर्याप्त सुरक्षा और स्वास्थ्य उपाय बीमारी के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह उपाय कर्मचारियों के साथ-साथ पूरे समाज को बचा सकते हैं। वर्तमान चुनौतीपूर्ण वातावरण मेंकाम के वातावरण को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने की आवश्यकता हैइसी बात को ध्यान में रखते हुएटाटा पावर कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए  सुरक्षा उपायों में वृद्धि करके इस वर्ष का विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस‘ मना रही है।

 टाटा पावर ने अपने सकारात्मक कार्यवाही कार्यक्रम के तहत ‘Make & Gift a Mask’ campaign अर्थात ‘मास्क बनाए और भेंट दे‘ अभियान शुरू किया है। पूरे भारत में सभी टाटा पावर कर्मचारियों में रियूज-रीसायकल-रिलीव (पुरानी चीजों को नया रूप देकर दोबारा इस्तेमाल करना) संकल्पना को बढ़ावा देना और कर्मचारी अपने हाथों से मास्क्स बनाए और उन्हें अपने आसपड़ोस के जरूरतमदों को भेंट करें इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करना इस अभियान का उद्देश्य है।  कंपनी ने कर्मचारियों से आवाहन किया है कि वे मास्क बनाते समय एक डीआईवाई  वीडियो बनाएं या अपने बनाए हुए मास्क का फोटो लें। इन मास्क्स को सुरक्षाकर्मियोंसब्जी विक्रेताओंपुलिस अधिकारियोंट्रैफिक पुलिसदूध विक्रेताओं आदि को भेंट देने का अनुरोध किया गया है।

 इसके बाद,  28 अप्रैल, 2020 से #Safetyduringlockdown प्रतियोगिता शुरू होगी जो दो सप्ताहों तक चलेगी। फ़िलहाल स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए लोग क्या उपाय कर रहे हैं यह दूसरों के साथ शेयर करने का अनुरोध इसमें किया गया है। वीडियो की एक सीरीज को टाटा पावर के सोशल मीडिया पेजेस पर प्रसारित किया जाएगा। पहले वीडियो (first video) में लोगों को घर पर या काम की जगहों पर सुरक्षा के कौनसे उपाय करने चाहिए वह बताया जाएगा।  दूसरे वीडियो में लोग अपने घरों में सुरक्षित रह पाए इसलिए टाटा पावर के ऑपरेशंस टीम के कर्मचारी किस तरह से कड़े प्रयास कर रहे हैं वह दिखाया जाएगा।

 सप्ताह भर चलने वाला अभियान सभी टाटा पावर ऑपरेशनल साइट्स पर लाइव चलेगा। इसमें भाग लेने के लिए कर्मचारी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फेसबुकइंस्टाग्रामट्विटर और लिंक्डइन सहित सभी सोशल मीडिया चैनलों पर भी इस अभियान का प्रचार किया जाएगा।

 इसके अलावाटाटा पावर के साइट्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को दो अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया हैजो रोटेशनल शिफ्ट्स में काम करते हैं और हर समय एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के सभी नियमों का पालन करते हैं। परियोजनाओं पर काम करने वाले कर्मचारियों को कॉर्पोरेट कर्मचारियों द्वारा सभी आवश्यक सहायता 24X7 प्रदान की जा रही है। 50% वरिष्ठ प्रबंधन कर्मचारी अपने घरों और कार्यालयों से रोटेशन में काम कर रहे हैं। पावर इंजीनियरों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाती है और उनके आवासयात्रा और भोजन का ध्यान रखा जाता है। इस तरहटाटा पावर कंपनी अपने प्रत्येक कर्मचारी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है।

 टाटा पावर के सीईओ और एमडी श्री प्रवीर सिन्हा ने कहा, “हमने टाटा पावर में सुरक्षा और देखभाल इन दो प्रमुख मूल्यों का हमेशा पालन किया है। मौजूदा चुनौतीपूर्ण स्थिति में देश और हमारे समाज की मदद करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमें अपने साहसी और निस्वार्थ कर्मचारियों पर बहुत गर्व है। हर कदम पर उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना यह हम हमारी जिम्मेदारी मानते हैं।

 कंपनी ने कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने हाथों से मास्क्स बनाएं और उन्हें अपने आसपड़ोस में जरूरतमंदों को भेंट करें और कोविड –19 के खिलाफ लड़ाई में टाटा पावर के साथ सहयोग करें।

 इस अभियान में भाग लेने के लिए आगे आने वाले हमारे कर्मचारियों का उत्साह निश्चित रूप से सराहनीय है।”

कर्मचारी अपनी संबंधित टीमों के साथ लगातार जुड़े हुए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मौजूदा कठिन परिस्थितियों से उनका मानसिक स्वास्थ्य  प्रभावित नहीं हुआ है। इससे उन्हें अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। विभिन्न योग और ध्यान गतिविधियां भी शुरू की गई हैं जो हमारे कर्मचारियों को मानसिक तनाव और चिंता से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती हैं।

About y2ks