ज़ी एंटरटेनमेंट द्वारा देश भर में 200 से ज्यादा अम्बुलैंसेस, 40,000 पीपीई किट्स और 100 से ज्यादा आईसीयू यूनिट्स दान किए जाएंगे

Edit-Rashmi Sharma

जयपुर 15 जून 2020 मीडिया और मनोरंजन की अग्रणी कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ी) ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश के हाथों को मजबूत करने के लिए देश की बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने की राष्ट्रीय स्तर की सीएसआर पहल की घोषणा की है।

 अपने निदेशक मंडल की अनुमति के अनुसार तैयार की गयी सीएसआर नीति के तहत देश भर के दस महत्वपूर्ण शहरों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करके यह कंपनी क्षेत्र सरकारों और स्थानीय प्रशासन की मदद करेगी। मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता, भुबनेश्वर, बंगलोर, हैदराबाद, कोची और चेन्नई इन शहरों में ज़ी एंटरटेनमेंट की पहल द्वारा मदत दी जाएगी।

 कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अनुमति दिए गए सीएसआर बजट का उपयोग ज़ी एंटरटेनमेंट द्वारा यह मदद दी जाएगी:

  • अम्बुलैंसेस: 200 से ज्यादा अम्बुलैंसेस नगर निगमों को दान की जाएंगी। (बृहन्मुंबई नगर निगम को 46 अम्बुलैंसेस दी गयी हैं।)
  • ह्यूमिडिफायर्स: 50 हाई फ्लो हीटेड रेस्पिरेटरी ह्यूमिडिफायर्स बृहन्मुंबई नगर निगम को दान किए जाएंगे।
  • पीपीई किट्स (नीजि सुरक्षा के बचाव साधन): 40000 से ज्यादा किट्स देश भर के नगर निगमों को दान किए जाएंगे।
  • पोर्टेबल आईसीयू: आधुनिकतम प्रौद्योगिकी की सहायता से देश भर में 100 से ज्यादा आईसीयू यूनिट्स बनाए जाएंगे।
  • हर रोज खाना: 10000 प्रवासियों को 6,00,000 रोजाना भोजन दिए जाएंगे।

 ज़ी एंटरटेनमेंट ने कोविड-19 के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय सीएसआर पहल की शुरूआत महाराष्ट्र राज्य सरकार के साथ मुंबई से की है। महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री. उद्धव जी बालासाहेब ठाकरे, महाराष्ट्र के माननीय पर्यटन, पर्यावरण और शिष्टाचार मंत्री श्री. आदित्य जी उद्धव ठाकरे और ज़ी एंटरटेनमेंट के प्रबंधकीय निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री. पुनीत गोएंका की उपस्थिति में बृहन्मुंबई नगर निगम को 46 अम्बुलैंसेस और 50 हाई फ्लो हीटेड रेस्पिरेटरी ह्यूमिडिफायर्स दान किए गए। कंपनी की इस पहल से मुंबई में वर्तमान स्वास्थ्य सेवासुविधाओं की क्षमता और व्यापकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 महामारी का सामना करने के लिए तत्काल जरूरतों को पूरा करने की दृष्टी से कृति नियोजन के लिए यह कंपनी देश भर के सभी क्षेत्र सरकारों और स्थानीय प्रशासनों से संपर्क करके उनके साथ काम करेगी।

 स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद के साथ-साथ ज़ी ने 600000 भोजन देने के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है, इससे देश भर में 10000 प्रवासियों को महीनेभर भोजन मिलेगा।

 इस घोषणा के बारे में ज़ी के प्रबंधकीय निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री. पुनीत गोएंका ने कहा, कोविड-19 प्रकोप के प्रभाव भारत भर में दिखाई दे रहे हैं, समाज के वंचितों के लिए यह बहुत बड़ी विपदा है। इस संकट की घड़ी में हमें आगे आकर समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते समाज की मदद के लिए प्रयास करना जरुरी है। अपने देश को इस बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी कुल बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए सरकार को सहायता देने का काम शुरू रखने के लिए ज़ी प्रतिबद्ध है। देश भर के प्रवासियों की मदद के लिए हम हमारे प्रयासों में लक्षणीय बढ़ोतरी कर रहे हैं। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में देशसेवा के लिए हम लगातार प्रयास करते रहेंगे।”   

 महाराष्ट्र राज्य सरकार के माननीय पर्यटन, पर्यावरण और शिष्टाचार मंत्री श्री. आदित्य जी उद्धव ठाकरे ने कहा, इस महामारी के प्रकोप बहुत बड़ा है फिर भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बढाने और महामारी के साथ लड़ रहे हर व्यक्ति की मदद के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार दिन-रात कड़े प्रयास कर रही है।  मानवजाति पर आयी हुई इस विपदा का सामना करने के लिए आगे बढ़ाया गया हर एक कदम हमें सफलता की ओर लेकर जाएगा। श्री. पुनीत गोएंका और ज़ी ने वर्तमान संकट की घड़ी में कोविड-19 के खिलाफ स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में जो मदद दी है उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

 बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त श्री. इक़बाल सिंग चहल ने बताया, “वर्तमान चुनौतीपूर्ण स्थिति का मुकाबला करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में वायरस के फैलाव से भी ज्यादा गति से मरीजों को ठीक करना और संक्रमण को रोकना यह इस विपदा से बाहर निकलने का रास्ता है।  मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को रोकने के लिए पूरे शहर में हम कई नए, अग्रणी उपाय कर रहे हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़े पैमाने पर बढ़ा रहे हैं। ज़ीसे मदद मिली इस बात की हमें ख़ुशी है क्योंकि इस मदद से हमारे प्रयासों को और ज्यादा बल प्राप्त होगा और हम नागरिकों के सेहत का और अच्छे से खयाल रख पाएंगे। ज़ीजैसी कंपनियां आगे आ रही हैं, महामारी के खिलाफ लड़ाई में हमारा साथ दे रही हैं यह बहुत अच्छी बात है।

 7 अप्रैल, 2020 को जारी किए गए एक प्रसारण वृत्त द्वारा ज़ी ने पूरे देश भर में उनके कुल प्रोडक्शन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम करने वाले 5000 से ज्यादा दिहाड़ी कर्मचारियों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। साथ ही कंपनी ने अपने 3400 से भी ज्यादा कर्मचारियों को पीएम केयर्स फंड में स्वेच्छापूर्वक योगदान देने का आवाहन किया था। कर्मचारियों से जमा की गयी रकम जितनी रकम का योगदान कंपनी ने भी दिया और यह पूरी राशि पीएम केयर्स फंड में जमा कर दी गयी।

एक जिम्मेदार मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी होने के नाते ज़ी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को ज्यादा तीव्र करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड

ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड यह दुनियाभर में फैला हुआ मीडिया ब्रांड कई अलग-अलग दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करता है।  दुनियाभर के 173 से ज्यादा देशों के 1.3  बिलियन से भी ज्यादा लोग तक पहुंची हुई यह कंपनी विभिन्न शैलियों, भाषाओं और प्लैटफॉर्म्स की सबसे बड़ी ग्लोबल कंटेंट कंपनियों  में से एक है।  ज़ील यह ब्रांड भारत और विदेशों में प्रसारण, सिनेमा, संगीत, डिजिटल, लाइव मनोरंजन और थिएटर व्यवसायों में मौजूद है। ज़ील के पास 260,000 से ज्यादा घंटों का टेलीविज़न कंटेंट, दुनिया की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म लाइब्रेरी और अलग-अलग भाषाओं की 4,800 से अधिक फिल्मों के अधिकार है।  थिएट्रिकल रिलीज़ के कई फ़िल्में भी इस ब्रांड ने बनाई हैं और यह भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ म्यूजिक लेबल है। ज़ी5 के साथ उन्होंने डिजिटल स्पेस में भी अपना स्थान बनाया है और लाइव इवेंट में भी कदम रखा है।

About Manish Mathur