बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने पूर्व कर्मचारी और दिग्गज क्रिकेटर श्री चेतन चैहान को अर्पित की हार्दिक श्रद्धांजलि

Edit-Rashmi Sharma

मुंबई 18 अगस्त 2020 – देश में सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक- बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने पूर्व कर्मचारी, भारतीय सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश के युवा और खेल मंत्री श्री चेतन चैहान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण श्री चेतन चैहान का 16 अगस्त, 2020 को निधन हो गया था।

श्री चेतन चैहान को न केवल एक असाधारण क्रिकेटर के रूप में याद किया जाता है, बल्कि एक बैंकर के रूप में भी उन्होंने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। श्री चेतन चैहान ने मुख्य प्रबंधक की हैसियत से बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी सेवाएं प्रदान की।

बैंक आॅफ बड़ौदा के जोनल हैड और जनरल मैनेजर श्री ब्रजेशकुमार सिंह ने पूर्व कर्मचारी और दिग्गज क्रिकेटर श्री चेतन चैहान के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “बैंक ऑफ बड़ौदा परिवार को अपने दिग्गज पूर्व साथी श्री चेतन चैहान के निधन से गहरा दुख है। श्री चेतन चैहान का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने अपने पेशे और हमारे देश के लोगों के लिए सेवा का जीवन जिया। उनका नाम हमेशा गर्व और सम्मान की भावना के साथ याद किया जाएगा।”

बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के चेयरमैन श्री डी.पी. ग्रोवर ने कहा, “श्री चेतन चैहानजी क्रिकेट के मैदान पर और मैदान के बाहर भी एक संरक्षक, प्रेरणा स्रोत और एक अथक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते थे। वे सही अर्थों में एक महान मानवतावादी थे। अपने सुव्यवस्थित जीवन के माध्यम से, उन्होंने हमें सिखाया है कि लक्ष्यों को महसूस किया जा सकता है और धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है। हम उनके शोक संतप्त परिवार और उनके शुभचिंतकों के प्रति हमारी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करे।”

बैंक ऑफ बड़ौदा के बारे में
20 जुलाई, 1908 को स्थापित बैंक ऑफ बड़ौदा (‘‘बैंक‘‘) सरकारी स्वामित्व वाला बैंकिंग और वित्तीय सेवा संगठन है, जिसका मुख्यालय वड़ोदरा (जिसे पहले बड़ौदा के नाम से जाना जाता था), भारत में है।
बैंक ऑफ बड़ौदा भारत का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है, जिसकी देशभर में एक मजबूत घरेलू उपस्थिति है। बैंक के वितरण नेटवर्क में 9,500 से अधिक शाखाएं, 13,400 से अधिक एटीएम और 1,200 से अधिक सेल्फ-सर्विस ई-लॉबी शामिल हैं। 21 देशों में फैले 100 शाखाओं/सहायक कार्यालयों के नेटवर्क के साथ बैंक की एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति है। बैंक के पास पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां हैं, जिनमें बाॅब फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (पूर्ववर्ती बाॅब कार्ड्स लिमिटेड), बाॅब कैपिटल मार्केट्स और बाॅब एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड शामिल हैं। बीमा क्षेत्र में भी बैंक ऑफ बड़ौदा का संयुक्त उद्यम- इंडिया फस्र्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है। नैनीताल बैंक में बैंक आॅफ बड़ौदा का 98.57 प्रतिशत हिस्सा है। बैंक ने तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों अर्थात बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक और बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक को भी प्रायोजित किया है।

About Manish Mathur