निर्भया स्क्वॉड ने कच्ची बस्तियों में किया विशेष अभियान “आवाज” के तहत आगाज

Editor-Dinesh Bhardwaj
जयपुर 16 अक्टूबर।पुलिस कमिश्नर श्री आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वॉड टीम ने हरमाड़ा थाना क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में विशेष अभियान आवाज के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं के अधिकारों के संबंध में बने हुए कानूनों के बारे में जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि राजस्थान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में सजग करने के साथ ही बालकों एवं युवाओं में नारी के प्रति सम्मान की भावना जागृत की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज अभियान के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, इन अपराधों के  दुष्परिणाम एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि हमें नारी को शक्तिशाली बनाना है।नारी का हर जगह सम्मान हो इसके लिए निर्भया ने कच्ची बस्ती की महिलाओं को जागरूक किया गया।निर्भया टीम ने पट्टिकाओं के माध्यम से संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में निर्भया टीम ने सायरन की आवाज के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला।टीम ने महिलाओं को सेनेटरी नेपकीन, सेनेटाइजर एवं मास्क भी वितरित किए।

About Manish Mathur