ज़ी एंटरटेनमेंट ने राजस्थान को दान की 20 अम्बुलैंसेस, 4000 पीपीई किट्स और 150000 दैनिक भोजन

Editor-Manish Mathur

जयपुर26 अक्टूबर, 2020, :  भारत की अग्रणी कंटेंट कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ी) ने कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर के सीएसआर अभियान के तहत आज राजस्थान को क्रिटिकल हेल्थकेयर इक्विपमेंट दिए और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राज्य के प्रयासों का बल बढ़ाया। माननीय मुख्यमंत्री श्री. अशोक जी गेहलोत की उपस्थिति में अम्बुलैंसेस राजस्थान सरकार को सौंपी गयी।

राजस्थान को निम्न आवश्यक सुविधाएं देने के लिए कंपनी ने अपने अनुमत सीएसआर बजट (कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए) का उपयोग किया गया है:

·         अम्बुलैंसेस – राज्य को 20 अम्बुलैंसेस दी गयी हैं।

·         पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट्स – 4000 किट्स राज्य को दान किए गए हैं।

·         दैनिक भोजन – प्रवासियों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए 150000 दैनिक भोजन दिए जा रहे हैं।

इस पहल के बारे में ज़ी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्ज़िक्युटिव ऑफिसर श्री. पुनीत गोएंका ने बताया, “कोविड-19 के खिलाफ ज़ी के राष्ट्रीय स्तर के सीएसआर के तहत राजस्थान सरकार के इस महामारी को हराने के प्रयासों को प्रबल सहयोग प्रदान करने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। हमें पूरी उम्मीद है कि महामारी के कारण आयी हुई चुनौतियों से निपटने में और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत करने में यह दान की गयी स्वास्थ्य सुविधाएं यक़ीनन मददगार साबित होंगी।”

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री. अशोक जी गेहलोत ने कहा, “इस महामारी के दौरान राजस्थान प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़े पैमाने पर मज़बूत किया है और राज्य में कोविड-19 संक्रमण के कारण एक भी व्यक्ति को अपनी जान गवानी न पड़ें इसके लिए हम कड़े प्रयास कर रहे हैं। श्री. पुनीत गोएंका और ज़ी के हम आभारी हैं, उन्होंने ज़रूरत की इस घड़ी में कोविड-19 से निपटने के लिए हमारा समर्थन किया है।”

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश की स्वास्थ्य सेवा बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ज़ी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के सीएसआर अभियान में कंपनी ने 240 से ज्यादा अम्बुलैंसेस, 46000 से ज्यादा पीपीई किट्स, 90 से ज्यादा ऑक्सीजन ह्यूमिडीफायर्स और हर दिन 600000 भोजन मदद के रूप में देने का संकल्प किया है।  राजस्थान को इसी राष्ट्रीय स्तर के सीएसआर अभियान के तहत सहायता दी गयी है।

ज़ी ने पूरे देश भर में उनके कुल कंपनी में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम करने वाले 5000 से ज्यादा दिहाड़ी कर्मचारियों को वित्तीय सहायता दी। ज़ी के 3400 से भी ज्यादा कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड में स्वेच्छापूर्वक योगदान दिया। कर्मचारियों से जमा की गयी रकम जितनी रकम का योगदान कंपनी ने भी दिया और यह पूरी राशि पीएम केयर्स फंड में जमा कर दी गयी।

एक जिम्मेदार मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी होने के नाते ज़ी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को ज्यादा तीव्र करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

प्रसारण के बारे में जानकारी के लिए कृपया यहां संपर्क करें

पराग दराडे – parag.darade@zee.esselgroup.com   

नीरव नाईक – nirav.naik@zee.esselgroup.com

 ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड

ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड यह दुनियाभर में फैला हुआ मीडिया ब्रांड कई अलग-अलग दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करता है।  दुनियाभर के 173 से ज्यादा देशों के 1.3 बिलियन से भी ज्यादा लोग तक पहुंची हुई यह कंपनी विभिन्न शैलियों, भाषाओं और प्लैटफॉर्म्स की सबसे बड़ी ग्लोबल कंटेंट कंपनियों  में से एक है।  ज़ील यह ब्रांड भारत और विदेशों में प्रसारण, सिनेमा, संगीत, डिजिटल, लाइव मनोरंजन और थिएटर व्यवसायों में मौजूद है। ज़ील के पास 260,000 से ज्यादा घंटों का टेलीविज़न कंटेंट, दुनिया की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म लाइब्रेरी और अलग-अलग भाषाओं की 4,800 से अधिक फिल्मों के अधिकार है।  थिएट्रिकल रिलीज़ के कई फ़िल्में भी इस ब्रांड ने बनाई हैं और यह भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ म्यूजिक लेबल है। ज़ी5 के साथ उन्होंने डिजिटल स्पेस में भी अपना स्थान बनाया है और लाइव इवेंट्स में भी कदम रखा है।

About Manish Mathur