बैंक ऑफ़ इंडिया वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही के परिणाम

Editor- Ravi Mudgal

जयपुर 06 नवंबर 2020

·         बैंक ने वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में रु.526 करोड़ का निवल लाभ अर्जित किया, जो वित्‍तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही से 97.74% अधिक है।

·         परिचालन लाभ जो वित्‍तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में रु.2,460 करोड़ था, वर्ष-दर-वर्ष 25.93% की वृद्धि के साथ वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में रु.3,098 करोड़ हो गया।

·         वित्‍तीय वर्ष 2020-21 हेतु गैर-ब्‍याज आय रु.1,613 करोड़ है जो वित्‍तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के स्‍तर से 21.55% अधिक है। ट्रेज़री आय में वृद्धि से गैर-ब्‍याज आय को बल मिला है।

·         निवल ब्‍याज आय जो वित्‍तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में रु.3,860 करोड़ था, बढ़कर वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में रु.4,113 करोड़ पर रहा।

·         वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में वैश्विक निवल ब्‍याज मार्जिन (एनआईएम)  2.66% और घरेलू निवल ब्‍याज मार्जिन 2.88% पर रहा, इसकी तुलना में वित्‍तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में ये क्रमश: 2.99% और 3.36% पर थे।

·         लागत आय अनुपात (वैश्विक) जो वित्‍तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में 52.58% था, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सुधरकर 45.91% पर रहा।

·         जमाराशियों की लागत (वैश्विक) जो वित्‍तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में 4.62%  और वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में  4.32 % था, वर्ष-दर-वर्ष और क्रमिक आधार पर सुधरकर वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में 4.17% हो गया।

·         वैश्विक कारोबार  13.45% वृद्धि के साथ रु.10,15,400 करोड़ पर पहुँच गया, जिसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर वैश्विक जमाराशियों में 17.28% की वृद्धि और वैश्विक अग्रिमों में  8.19% की वृद्धि हुई है।

·         आवास ऋण, जो बैंक के घरेलू रिटेल ऋण का 59.15 % है, में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12.23% की वृद्धि हुई है।

·         वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में घरेलू कासा जमा राशियों में  13.02% की वृद्धि दर्ज की गयी है जिसमें कासा की हिस्‍सेदारी  39.49% थी।

·         वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही प्राथमिकता प्राप्‍त क्षेत्र अग्रिम एएनबीसी का 43.96% हैं जो विनियामकीय आवश्‍यकता से अधिक है।.

·         वर्ष-दर-वर्ष आधार पर, क्रमिक रूप से, जोखिम भारित आस्तियों में 2.67%  तथा 1.93% की कमी आई।

·         निवल एन.पी.ए. अनुपात 2.89% है जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 298 बीपीएस तथा तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 69 बीपीएस कम है। सकल एन.पी.ए. अनुपात 13.79% है जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 252 बीपीएस तथा तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 12 बीपीएस कम है।

·         प्रावधान कवरेज अनुपात (पी.सी.आर.) सुधरकर  87.91% हो गया है जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 1079 बीपीएस तथा तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 304 बीपीएस अधिक है।

·         वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में बासेल III के अनुसार,  पूँजी पर्याप्‍तता अनुपात (सी.ए.आर) 12.80% रहा।

·         वित्‍तीय वर्ष 2019-20  की दूसरी तिमाही में 0.16% के विरुद्ध, वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में, वैश्विक दृष्टि से आस्तियों पर प्रतिफल (आर.ओ.ए.), वर्ष-दर-वर्ष, 12 बीपीएस बढ़कर 0.28% हो गया।

 

प्रमुख मानदंड – वित्‍तीय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही के परिणाम

                                                                                                                                          (रू करोड में )

विवरण ति2 वित्‍त वर्ष  20 ति 1 वित्‍त वर्ष  21 ति 2 वित्‍त वर्ष  21  वर्ष दर वर्ष  % ति दर ति  % प्रथमछमाही वित्‍त वर्ष 20 प्रथम छमाही वित्‍त वर्ष 21  वर्ष दर वर्ष %
ब्‍याज आय 10,658 10,234 10,796 1.29 5.49 20,990 21,030 0.19
ब्‍याज व्‍यय 6,798 6,753 6,682 -1.71 -1.05 13,644 13,435 -1.53
निवल ब्‍याज आय (एनआईआई) 3,860 3,481 4,113 6.55 18.16 7,346 7,594 3.38
गैर ब्‍याज आय 1,327 1,707 1,613 21.55 -5.51 2,522 3,320 31.64
परिचालन आय  (एनआईआई+अन्‍य आय ) 5,187 5,188 5,726 10.39 10.37 9,868 10,914 10.60
परिचालन व्‍यय 2,728 2,344 2,629 -3.63 12.16 5,137 4,973 -3.19
परिचालन आय 2,460 2,845 3,098 25.93 8.89 4,731 5,942 25.60
कर पूर्व लाभ 407 1,333 785 92.87 -41.06 767 2,118 176.14
एनपीए हेतु प्रावधान 1,452 767 2,134 46.97 178.23 3,325 2,900 -12.78
निवल लाभ 266 844 526 97.74 -37.68 509 1,369 168.96
एनआईएम %(घरेलू) 3.36 2.73 2.88     3.19 2.81  

 

 

विवरण सित -19 जून -20 सित -20  वर्ष दर वर्ष % तिमाही दर तिमाही %
वैश्विक जमाराशि 5,18,037 5,95,235 6,07,529 17.28 2.07
घरेलू कासा 1,83,397 2,07,370 2,07,280 13.02 -0.04
घरेलू जमा राशियां 4,36,530 5,17,577 5,32,095 21.89 2.80
वैश्विक अग्रिम 3,76,993 4,15,440 4,07,871 8.19 -1.82
घरेलू अग्रिम 3,21,642 3,59,715 3,62,666 12.75 0.82
सकल एनपीए 61,476 57,788 56,232 -8.53 -2.69
निवल एनपीए 19,646 13,275 10,444 -46.84 -21.33

 

विवरण (अनुपात %) सित-19 जून-20 सित-20 वर्ष दर वर्ष बीपीएस तिमाही दर तिमाही बीपीएस
                                आस्ति गुणवत्‍ता  
सकल एनपीए 16.31 13.91 13.79 -252 -12
निवल एनपीए 5.87 3.58 2.89 -298 -69
प्राविजन कवरेज अनुपात (पीसीआर) 77.12 84.87 87.91 1079 304
                                पूँजी अनुपात  
टियर-1 11.06 9.48 9.67 -139 19
सीईटी-1 11.00 9.46 9.67 -133 21
सीआरएआर 14.09 12.76 12.80 -129 4

 

About Manish Mathur