इस शादी के मौसम में बिखरेगी फैशन और ब्यूटी की चमक

Editor-Rashmi Sharma

जयपुर 02 दिसंबर 2020 – भारतीय शादियां परंपरा, संस्कृति, रंगों और सबसे महत्वपूर्ण इसके विभिन्न समारोहों का एक खूबसूरत मेल होती हैं। जहां शादी के दिन का महत्व सबसे ज्यादा होता है, वहीं सगाई, हल्दी, संगीत और मेहंदी जैसी विवाह से पहले की रस्मों के लिए भी तैयार रहना बेहद जरूरी होता है। शादियों की प्लानिंग में कई महीनों का वक्त लग जाता है, यहां शादी की थीम चुननी होती है, ज्वैलरी खरीदना होता है, दुल्हन के कपड़े और अन्य साजो सामान को तैयार करना होता है। इसके अलावा हर फंक्शन के लिए सही आउटफिट्स तय करना, मेकअप लुक जैसी कई तैयारियां करनी होती हैं। शादी की प्लानिंग को आसान बनाने के लिए, अमेजन फैशन स्टाइल और ब्यूटी  की विस्तृत रेंज प्रस्तुत कर रहा है, जिससे आपको इस शादी के सीजन में सही चुनाव करने में मदद मिलेगी।

यहां शादी के उत्सव को और बेहतरीन बनाने के लिए कुछ ट्रेंडिंग स्टाइल और लुक्स पेश किए गए हैं!

महिलाओं के लिए प्रिंटेड धोती सेट: धोती पैंट बेहद आरामदायक होने के साथ-साथ एक सदाबहार स्टाइल है। आप इसे संगीत समारोह की शाम में एक खूबसूरत केप और टॉप के साथ पहन सकती हैं। आप आकर्षक लुक के लिए इन प्रिंटेड धोती पैंट को अनारकली के साथ भी पहन सकती हैं।

पुरुषों के लिए लिनन कुर्ता और प्रिंटेड वेस्टकोट: आप चटख रंग वाले लिनन कुर्ते को एक प्रिंटेड वेस्ट कोट के साथ पहन सकते हैं। आप एक शानदार इंडो वेस्टर्न लुक के लिए इसके साथ डेनिम्स या पाजामा भी पहन सकते हैं। यह मेहंदी या संगीत समारोह के लिए एक सबसे उपयुक्त पोशाक है।

लेदर जूतियां: जूतियां अपनी बेहतरीन डिजाइन और मजबूती के लिए जानी जाती हैं। फिर चाहे, आप धोती पहनें या डेनिम्स के साथ कुर्ता पहने, ये आरामदायक जूतियां किसी भी पारंपरिक या इंडो-वेस्टर्न पोशाक के साथ मेल खाती हैं।

फूलों के डिजाइन वाली ज्वेलरी: फूलों के डिजाइन वाली ज्वेलरी की खूबसूरती में इतना आकर्षण होता है कि इसे कोई ना नहीं कह सकता है। इस नाजुक और खूबसूरत ज्वेलरी सेट को आप अपनी पोशाक के कॉन्ट्रास्ट कलर में पहन सकते हैं।

लेदर बेल्ट वाली घड़ियाँ: एक क्लासिक लेदर बैल्ट वाली कलाई घड़ी एक ऐसी शानदार एक्सेसरी है जो आपकी पोशाक को और भी खूबसूरत बनाती है। एक न्यूट्रल कलर वाली घड़ी पहनें, यह आपके लुक को और भी स्मार्ट बना देगी।

रिजुविनेटिंग फेसियल किट: आपके सबसे महत्वपूर्ण दिन में एक सही फेसियल किट आपके चेहरे पर सही ग्लो लाने में मदद करती है। घर पर ही सैलून जैसा अनुभव पाएं और समारोहों के दौरान दमकती त्वचा के लिए अपने चेहरे को तरोताजा बनाएं।

अलंकृत साड़ी: शादी के इस सीजन में साड़ियां ने एक जबर्दस्त वापसी की है। इस सीजन में ज्यादातर दुल्हनें अपने इस खास दिन पर लेहंगे से ज्यादा साड़ियों को तरजीह दे रही हैं। आप गोल्ड, रेड, पिंक और ग्रीन जैसे रंग चुन सकती हैं, ये रंग एक साथ हमेशा ही खूबसूरत दिखते हैं। वहीं भारतीय शादियों के लिए सर्वश्रेष्ठ रंग माने जाते हैं।

आइवरी कुर्ता सेट: आइवरी कुर्ता सेट एक सबसे खूबसूरत पारंपरिक परिधान है। यह आपके पार्टनर के आउटफिट से भी आसानी से मेल खाएगा, खासकर अगर वह चटख रंगों की पोशाक अपने लिए चुनती हैं। इसे एक फ्लोरल शाल और भूरे रंग की कोल्हापुरी चप्पलों के साथ पहन सकते हैं।

 गोल्ड-प्लेटेड नेकलेस: एक जबर्दस्त गोल्ड-प्लेटेड नेकलेस शेरवानी पर खूब फबता है और शादी समारोह के लिए यह सबसे उपयुक्त भी है। इसकी चमक से शर्माइए नहीं। बस इसे हल्का रखें और आप बहुत खूबसूरत लगेंगे।

ग्रूमिंग एसेंशियल किट: अपने सबसे खास दिन के लिए अच्छी तरह से तैयार होना बेहद जरूरी होता है। एक बेहतरीन पल के लिए, ग्लोइंग स्किन और अच्छी तरह से तैयार दाढ़ी के लिए ग्रूमिंग किट और अच्छी तरह से तैयार की गई दाढ़ी के लिए एक संपूर्ण ग्रूमिंग किट खरीदें।

 ब्राइट बोल्ड लिप्स : ब्राइट रेड, हॉट पिंक या डीप मोचा लिपस्टिक इस शादी के सीजन में हर वक्त आपके साथ होनी चाहिए। आप कोई भी रंग पहने, ये चटख शेड्स किसी भी आउटफिट के साथ अच्छी तरह से मेल खाते हैं। जब आप बोल्ड लिप कलर्स का चुनाव कर रही हों तो हमेशा अपने आई मेक अप को म्यूट रखना याद रखें।

टसल साड़ी: रिसेप्शन पूरे दिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। शाम के इसी समारोह में आप अपने लुक में ग्लैमर शामिल कर सकती हैं। आप लेस, क्रेप, शिफॉन या जॉर्जेट में टसल साड़ियों का विकल्प चुन सकती हैं, इसमें नीचे की ओर फ्लोरल पैटर्न या खूबसूरत कढ़ाई दी गई है, जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश और आधुनिक बनाता है।

 बॉक्स क्लचेज़: अपने परिधान के साथ झिलमिलाते या रंगीन क्लच लेकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। आप जरूरत के वक्त अपने टच-अप के लिए अपने धूप के चश्मे, परफ्यूम और लिपस्टिक इसमें रख सकती हैं।

 नॉच लैपल सूट: यह एक क्लासिक और सदाबहार स्टाइल है जो रिसेप्शन के लिए एकदम उपयुक्त है। आप पारंपरिक काले रंग का विकल्प चुन सकते हैं या मिडनाइट ब्लू, गहरे भूरे या बरगंडी सूट के साथ प्रयोग कर सकते हैं।

 आइशैडो: शादी में अपने लुक को और भी बेहतरीन बनाने के लिए न्यूड और पेस्टल रंगों के आईशैडो सबसे बेहतर माने जाते हैं। आई लाइनर के साथ, ये आपकी आँखों को बड़ा बनाने में मदद करते हैं। अपने ग्लैमर में चार चांद लगाने के लिए एक कॉम्प्लिमेंट शेड का प्रयोग करें।

एथनिक स्लिप-ऑन: यह सदाबहार फुटवियर विशेष रूप से पारंपरिक पोशाक के लिए एकदम सही पसंद है। बोहो लुक के लिए बीडेड चप्पलें चुनें या फिर सिंपल लुक के लिए एम्ब्रॉयडरी वाली स्लिप-ऑन्स चुनें।

ऑक्सफोर्ड शूज़: ऑक्सफ़ोर्ड शूज मजबूत भी हैं और स्टाइलिश भी, यह आपके फॉर्मल पहनावे के साथ बेहतरीन लगने हैं। आप अधिक पॉलिश लुक के लिए ब्रोग डिटेलिंग वाले शूज चुन सकते हैं।

About Manish Mathur