जनता खाना का स्टेशन निदेशक ने किया निरिक्षण

Editor-Dinesh Bhardwaj
जयपुर 20 जनवरी 2021 -उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर जंक्शन स्टेशन पर यात्री गाड़ियों के चलने से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों के लिए खानपान की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जयपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं।  सभी कैटरिंग यूनिट्स  पर यात्रियों के लिए खानपान की उपलब्धता  की जांच की का रही है। जनता खाना  स्टेशन के सभी स्टालों पर यात्रियों  के लिए उपलब्ध है।
प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित फूड प्लाजा एवं जन आहार केंद्र पर भी ₹15 में जनता खाना आसानी से यात्रियों के लिए उपलब्ध है। आज स्टेशन निदेशक  जीसी गुप्ता एवं उप स्टेशन अधीक्षक( वाणिज्य) ने स्टेशन का निरीक्षण कर जनता खाना की उपलब्धता सुनिश्चित की है।

About Manish Mathur