बीओआई के निवल लाभ में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर चार गुना वृद्धि

Editor-Ravi Mudgal 

जयपुर 10 फरवरी 2021

कारोबार की मुख्‍य विशेषताएं :

·         वैश्विक कारोबार जो दिसंबर 2019 में रु.9,00,824 करोड़ था, वर्ष-दर-वर्ष 13.99% वृद्धि के साथ दिसंबर 2020 में रु.10,26,866 करोड़ हो गया।

·         वैश्विक जमाराशियां जो दिसंबर 2019 में रु.5,22,138 करोड़ थीं, वर्ष-दर-वर्ष 17.19% वृद्धि के साथ दिसंबर 2020 में रु. 6,11,879 करोड़ हो गईं। वैश्विक अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 9.59% वृद्धि के साथ रु.3,78,686 करोड़ से बढ़कर रु. 4,14,987 करोड़ हो गए।

·         बैंकिंग प्रणाली की तुलना में हमारे बैंक की घरेलू जमाराशियों और अग्रिमों में उच्‍चतर दर पर वृद्धि हुई। यथा 1 जनवरी, 2021 को बैंकिंग प्रणाली में जमाराशियों में वर्ष-दर-वर्ष 11.5%  वृद्धि और अग्रिमों में 6.7% वृद्धि की तुलना में हमारे बैंक में जमाराशियों एवं अग्रिमों में वृद्धि क्रमश:  17.7% और 9.1% रही।

·         घरेलू कासा जमाराशियों ने वर्ष-दर-वर्ष 12.04% वृद्धि दर्ज की। कासा जमाराशियाँ की हिस्‍सेदारी सितंबर 2020 में 39.49% से सुधरकर दिसंबर 2020 में 40.61% हो गयी।

·    प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम, दिसंबर 2020 में एएनबीसी का 42.87% हैं, जो कि विनियामक अपेक्षा से अधिक है।

·         रिटेल अग्रिमों में वर्ष-दर-वर्ष 10.70% की वृद्धि हुई और एमएसएमई अग्रिमों में 14.10% वृद्धि हुई।

आस्ति गुणवत्‍ता:

·         सकल एन.पी.ए. में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तथा पिछली तिमाही की तुलना में कमी आयी है। दिसम्‍बर 2019 में रु.61,730 करोड़ तथा सितम्‍बर, 2020 में रु.56,232 करोड़ की तुलना में यह दिसम्‍बर 2020 में कम होकर रु.54,997 करोड़ हो गया।

·         शुद्ध एन.पी.ए, दिसम्‍बर 2019 में रु.20,113 करोड़ तथा सितम्‍बर 2020 से रु.10,444 करोड़ के स्‍तर से कम होकर दिसम्‍बर 2020 में रु.9,077 करोड़ रहा।

 

·         सकल एन.पी.ए. अनुपात में भी, वर्ष-दर-वर्ष तथा पिछली तिमाही की तुलना में सुधार हुआ। दिसम्‍बर 2019 में 16.30% तथा सितम्‍बर 2020 में 13.79% के स्‍तर से कम होकर यह दिसम्‍बर 2020 में 13.25% हो गया।

 

·         शुद्ध एन.पी.ए. अनुपात में और अधिक सुधार हुआ तथा दिसम्‍बर 2019 में 5.97% एवं सितम्‍बर 2020 में  2.89% से कम होकर यह दिसंबर 2020 में 2.46% हो गया।

 

·         स्लिपेज अनुपात, दिसम्‍बर 2019 के 2.13% के स्‍तर से कम होकर दिसम्‍बर 2020 में 0.14% हो गया।

 

·         प्रावधान कवरेज अनुपात (पी.सी.आर.), जो दिसम्‍बर 2019 में 77.15% था, वह सितम्‍बर 2020 में 87.91% के स्‍तर पर पहुँच गया तथा दिसम्‍बर 2020 में और अधिक बढ़कर 89.32% हो गया।

 

लाभ:

·         निवल लाभ जो वित्‍तीय वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में रु.106 करोड़ था, वर्ष दर वर्ष  412% की वृद्धि के साथ, वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में रु. 541 करोड़ हो गया।

 

·         परिचालन लाभ वित्‍तीय वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के रु. 4,135 करोड़ की तुलना में, वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में रु. 2,836  करोड़ हो गया।

 

·         गैर-ब्‍याज आय वित्‍तीय वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के रु. 2,503 करोड़ की तुलना में, वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में रु. 2,068  करोड़ हो गयी।

 

·         बैंक की निवल ब्‍याज आय  वित्‍तीय वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के रु. 4,118 करोड़ की तुलना में, वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में रु. 3,740 करोड़ हो गयी।

 

पूंजी पर्याप्‍तता:

 

·         पूंजी पर्याप्‍तता अनुपात सितम्‍बर, 2020 में 12.80% के सीआरएआर  की तुलना में, दिसम्‍बर, 2020 में 12.51% रहा। सीईटी-I और टियर-I  9.44% पर रहे। बैंक ने जनवरी, 2021 में रु. 750  करोड़ के बासेल-III का अनुपालन करने वाले एटी-1 बॉण्‍ड जुटाए।

 

·         जोखिम भारित आस्तियाँ जो दिसम्‍बर, 2019 में रु. 3,02,849 करोड़ थी, दिसम्‍बर, 2020 में 0.49% की कमी के साथ रु. 3,01,350 करोड़ हो गई।

 

वित्‍तीय अनुपात :

 

·         ग्‍लोबल आस्तियों पर प्रतिफल (आरओए) वर्ष-दर-वर्ष 22 बीपीएस की वृद्धि के साथ वित्‍तीय वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के 0.06% से बढ़कर वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 0.28% हो गया।

 

·         ग्‍लोबल निवल ब्‍याज मार्जिन (एनआईएम) वित्‍तीय वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही के 2.66% से 8 बीपीएस कम होकर वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 2.58% हो गया। घरेलू एनआईएम वित्‍तीय वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही के 2.88% की तुलना में वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही के दौरान 2.81% रहा।

 

·         जमाराशिओं की लागत (वैश्विक) वित्‍तीय वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के 4.58%  से घटकर वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 4.03%  हो गई। इसी अवधि के दौरान घरेलू जमाराशियों की लागत भी 5.08%  से घटकर 4.48% हो गई।

 

·         वेतन बिल में वृद्धि और पेंशन एवं ग्रैच्‍युटी हेतु किए गए प्रावधानों के कारण पर लागत-आय अनुपात (वैश्विक) वित्‍तीय वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही के 45.91%  से बढ़कर वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 51.17%  हो गया।

 

·         ऋण लागत (वैश्विक) वित्‍तीय वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के 4.50% से घटकर वित्‍तीय वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 2.33% तथा वित्‍तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 0.68% हो गई।

 

 

प्रमुख मानदंड – वित्‍तीय वर्ष 21 की तीसरी तिमाही के परिणाम

                                                                                                                                      (रु. करोड़ में)

विवरण ति.3 वि.व.20 ति.2 वि.व.21 ति.3 वि.व.21  वर्ष दर वर्ष % ति.दर ति. % नौमाही वि.व.20 नौमाही वि.व.21 वर्ष दर वर्ष %
ब्याज आय 10,835 10,796 10,243 -5.46 -5.12 31,825 31,273 -1.74
ब्याज व्यय 6,717 6,682 6,504 -3.18 -2.67 20,361 19,939 -2.07
निवल ब्याज आय (एनआईआई) 4,118 4,113 3,740 -9.19 -9.09 11,464 11,334 -1.13
गैर-ब्याज आय 2,503 1,613 2,068 -17.39 28.18 5,025 5,388 7.22
परिचालन आय

(एनआईआई+अन्य आय)

6,621 5,726 5,807 -12.29 1.41 16,489 16,722 1.41
परिचालन व्यय 2,486 2,629 2,972 19.52 13.05 7,623 7,944 4.21
परिचालन लाभ 4,135 3,098 2,836 -31.42 -8.46 8,866 8,778 -1.00
कर पूर्व कुल प्रावधान 4,015 2,312 1,980 -50.68 -14.36 7,979 5,804 -27.26
     – एनपीए हेतु प्रावधान 3,774 2,134 623 -83.49 -70.80 7,099 3,524 -50.36
निवल लाभ 106 526 541 412.39 2.84 615 1,910 210.83
एनआईएम %(घरेलू) 3.45 2.88 2.81 3.28 2.89

 

विवरण दिसंबर-19 सितंबर-20 दिसंबर -20  वर्ष दर वर्ष % ति.दर ति. %
वैश्विक जमा राशियाँ 5,22,138 6,07,529 6,11,879 17.19 0.72
घरेलू कासा 1,91,735 2,07,281 2,14,826 12.04 3.64
घरेलू जमा राशियाँ 4,53,458 5,32,095 5,36,171 18.24 0.77
वैश्विक अग्रिम 3,78,686 4,07,871 4,14,987 9.59 1.74
घरेलू अग्रिम 3,32,734 3,62,666 3,63,009 9.10 0.09
सकल एनपीए 61,731 56,232 54,997 -10.91 -2.20
निवल एनपीए 20,113 10,444 9,077 -54.87 -13.08

 

विवरण (अनुपात, %) दिसंबर-19 सितंबर-20 दिसंबर -20 वर्ष दर वर्ष बीपीएस ति.दर ति. बीपीएस
                                आस्ति गुणवत्ता  
सकल एनपीए 16.30 13.79 13.25 -305 -54
निवल एनपीए 5.97 2.89 2.46 -351 -43
प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 77.15 87.91 89.32 1217 141
                                पूंजी अनुपात  
टियर-1 11.17 9.67 9.44    
सीईटी-1 11.14 9.67 9.44    
सीआरएआर 14.20 12.80 12.51    

 कोविड-19 महामारी के दौरान आरंभ की गई नई योजनाएं :

कोविड-19 फैलने के कारण दबाव को कम करने के उद्देश्‍य से,  बैंक ने कॉरपोरेट, एमएसएमई, रिटेल, कृषि एवं एसएचजी जैसे विविध क्षेत्रों हेतु विभिन्‍न कोविड आपातकालीन ऋण सहायता योजनाएं आरंभ की।

 कोविड आपातकालीन ऋण सहायता योजना (सीईएसएस-2020) : सभी मौजूदा निधि आधारित कार्यशील पूंजी सीमा उधारकर्ताओं हेतु योजना।

  • मंजूर ऋणों की संख्‍या                 – 78,320
  • कुल मंजूर राशि – रु. 2,802 करोड़

कोविड-19 व्‍यक्तिगत ऋण योजना : हमारे बैंक के माध्‍यम से वेतन आहरित करने वाले सभी ग्राहकों एवं सभी मौजूदा आवास ऋण/व्‍यक्तिगत ऋण ग्राहकों हेतु योजना।

  • मंजूर ऋणों की संख्‍या – 62,039
  • कुल मंजूर राशि – रु. 782 करोड़

 कोविड-19 एसएचजी ऋण योजना : सभी मौजूदा एसएचजी हेतु योजना :

  • मंजूर ऋणों की संख्‍या – 55,715
  • कुल मंजूर राशि – रु. 29 करोड़

गारंटीकृत आपातकालीन क्रेडिट लाइन (जीईसीएल) : भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पात्र उधारकर्ताओं को दिनांक 29/02/2020 की स्थिति के अनुसार बकाया ऋण के 20% तक पूर्व अनुमोदित सीमा मंजूर करने की एक विशेष योजना।

  • मंजूर ऋणों की संख्‍या – 4,06,314
  • कुल मंजूर राशि – रु. 5,263 करोड़

About Manish Mathur